UP के इस जिले में चोरी की मिली तालिबानी सजा, पढ़कर थर्रा जाएगा कलेजा

Theft

Theft उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में चोरी के आरोप में एक दलित किशोरी के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि किशोरी को पहले बाल पकड़कर पूरे गांव में घुमाया गया और बाद में पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार मिश्रौली गांव निवासी हरिकेश गुप्ता की किराने की दुकान है। आरोप है कि उन्होंने गांव की एक दलित किशोरी पर दुकान से चोरी करने का आरोप लगाया। रविवार को किशोरी को पकड़ने के बाद आरोपी ने उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोरी को बाल पकड़कर गांव में घुमाया गया और फिर घर के बाहर स्थित नीम के पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई।

ये भी पढ़े

पैसों का लालच, धमकियां और हनीट्रैप… फिर भी नहीं झुका जम्मू का युवक

घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला चर्चा में आ गया और पुलिस हरकत में आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को मुक्त कराया।

ये भी पढ़े

सपने में खुद की शादी देखने का होता है ऐसा अर्थ

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। देवरिया सदर क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कराई जा रही है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कानून हाथ में लेने की घटनाएं सामने आती रही हैं। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी आरोप या संदेह की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और मामले की सूचना संबंधित पुलिस थाने को दें।

Spread the love

Tarun Gaba
Crime News Uttar Pradesh

तरूण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

IPS अफसर अमरेन्द्र कुमार सेंगर से संभाला कार्यभार ए अहमद सौदागर Tarun Gaba IPS:  2001 बैच के IPS अधिकारी तरूण गाबा राजधानी लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। उन्होंने बुधवार को तबादला हुए अमरेन्द्र कुमार सेंगर से कार्यभार ग्रहण कर लिया। तरूण गाबा के साथ ही 15 पुलिस के आलाधिकारियों के भी कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Water tank accident
Crime News Uttar Pradesh

पानी की टंकी से गिरकर युवक की मौत, बेटे की पुकार सुनकर भी नहीं उतरा पिता

Water tank accident : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। कई घंटों तक पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करते रहे, लेकिन प्रयासों के बीच वह टंकी […]

Spread the love
Read More
Crime News International

सनसनीखेज : शादी से इनकार करने पर युवती की गला घोंटकर हत्या

Indore Murder Case : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती की पहले कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई और फिर साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसके शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। शुरुआती जांच में मामला हादसा या आत्महत्या […]

Spread the love
Read More