शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 888 अंक चढ़ा; IT और मेटल शेयरों ने संभाली कमान

Stock Market

Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में 29 जुलाई को जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। IT, मेटल, बैंकिंग और FMCG सेक्टर के शेयरों में हुई खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी। कारोबार के अंत में निफ्टी 50 इंडेक्स 24,200 के स्तर के ऊपर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में करीब 900 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।

बुधवार के कारोबार में BSE सेंसेक्स 888.68 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,654.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 264.85 अंक यानी 1.10 प्रतिशत बढ़कर 24,250.20 पर पहुंच गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल देखने को मिला और ज्यादातर प्रमुख सेक्टर हरे निशान में बंद हुए।

IT और मेटल शेयरों में जबरदस्त खरीदारी

बाजार की तेजी में IT और मेटल कंपनियों के शेयरों का अहम योगदान रहा। निवेशकों ने बड़ी टेक कंपनियों और धातु क्षेत्र के शेयरों में जमकर खरीदारी की। इसके अलावा बैंकिंग और FMCG सेक्टर में भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला।

ये भी पढ़ें

‘राम खान’ होता सोहेल खान के बेटे का नाम! सीमा सजदेह ने बताई क्यों नहीं मानी एक्स हसबैंड की इच्छा

निफ्टी 50 के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) शामिल रहे। इन कंपनियों के शेयरों में तेजी ने बाजार के सेंटीमेंट को मजबूत किया।

वहीं दूसरी ओर कुछ कंपनियों के शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली। अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, आयशर मोटर्स और HDFC लाइफ इंश्योरेंस दबाव में रहे और गिरावट के साथ बंद हुए।

ज्यादातर सेक्टर इंडेक्स में बढ़त

सेक्टर आधारित प्रदर्शन की बात करें तो रियल्टी सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। IT, मीडिया, मेटल, फार्मा, टेलीकॉम, प्राइवेट बैंक, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में एक से दो प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें

अडाणी पोर्ट्स का प्रॉफिट 10% बढ़ा, पहली तिमाही में ₹3,649 करोड़ की कमाई दर्ज

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 0.8 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

BSE पर पूरे दिन 4424 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 2591 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1652 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। करीब 181 शेयरों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला।

AI से IT सर्विस कंपनियों की ओर बढ़ा निवेशकों का रुझान

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, IT शेयरों में आई तेजी केवल टेक्नोलॉजी सेक्टर में सुधार का संकेत नहीं है, बल्कि निवेशकों की पसंद में बदलाव को भी दर्शाती है। हाल के दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

इसके बाद निवेशकों का ध्यान अब पारंपरिक IT सर्विस कंपनियों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि कई आईटी कंपनियां मौजूदा स्तरों पर आकर्षक वैल्यूएशन और बेहतर फ्री कैश फ्लो यील्ड उपलब्ध करा रही हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

अडाणी पोर्ट्स का प्रॉफिट 10% बढ़ा, पहली तिमाही में ₹3,649 करोड़ की कमाई दर्ज

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल के ‘अंधभक्त’ वाले बयान से मचा हंगामा

शिवांगी जोशी ने ‘लॉक अप 2’ में खोला जिंदगी का बड़ा राज, बचपन के कड़वे अनुभव किए साझा

 

Spread the love

One thought on “शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 888 अंक चढ़ा; IT और मेटल शेयरों ने संभाली कमान”

Comments are closed.

E20 Petrol
Business Economy Science & Tech

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों का बड़ा बयान, टेस्ट में तय मानकों पर खरा उतरा ईंधन

E20 पेट्रोल पर मचा घमासान E20 Petrol: देश में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की गुणवत्ता को लेकर बड़ा दावा किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के मुताबिक, देशभर में किए गए परीक्षणों में E20 […]

Spread the love
Read More
UPI Charges
Business Science & Tech

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर, किराना दुकानदारों पर भी नहीं लगेगा अनिवार्य चार्ज

UPI चार्ज पर बड़ा अपडेट UPI Charges:  UPI पेमेंट को लेकर पिछले कुछ दिनों से Merchant Discount Rate (MDR) चार्ज की चर्चा तेज है। इस बहस के बीच आम ग्राहकों के साथ-साथ छोटे दुकानदारों और कारोबारियों के लिए भी बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भुगतान उद्योग से जुड़े संगठन Payments Council of India […]

Spread the love
Read More
Business

Jio यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा! ₹2,000 में 365 दिन OTT और 365GB हाई-स्पीड डेटा

Jio OTT Pass  : मनोरंजन पसंद करने वाले Jio ग्राहकों के लिए कंपनी ने अपने OTT-Pass पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। अब ग्राहक कम कीमत में लंबी अवधि के OTT पास का फायदा उठा सकेंगे। Jio ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन की वैधता वाले दो नए OTT-Pass लॉन्च […]

Spread the love
Read More