खबर पढ़ कर फट जाएगा कलेजा, नाबालिग से दुष्कर्म अधजली मिली लाश

Rape of a Minor

Rape of a Minor मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक नाबालिग किशोरी का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस को आशंका है कि यह शव भिंड जिले के मौ क्षेत्र से कुछ दिन पहले लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी का हो सकता है। मामले में हत्या से पहले दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़े

UP के इस जिले में चोरी की मिली तालिबानी सजा, पढ़कर थर्रा जाएगा कलेजा

जानकारी के अनुसार, भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र से 28 मई को एक किशोरी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच सोमवार शाम ग्वालियर के गोल पहाड़िया स्थित गुप्तेश्वर पहाड़ी इलाके में एक किशोरी का बुरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ।

ये भी पढ़े

पैसों का लालच, धमकियां और हनीट्रैप… फिर भी नहीं झुका जम्मू का युवक

ग्वालियर के सीएसपी मनीष यादव के अनुसार, शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। सूचना मिलने पर भिंड की मौ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लापता किशोरी के मामले में जिन संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई थी, उनकी लोकेशन घटनास्थल के आसपास पाई गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध युवक और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोल पहाड़िया क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जहां से जला हुआ शव बरामद किया गया।

ये भी पढ़े

आज कैसा रहेगा मौसम? जानिए किन राज्यों में होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी

मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने किशोरी के साथ संपर्क में होने की बात स्वीकार की है। हालांकि, हत्या और संभावित सामूहिक दुष्कर्म को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और अन्य तथ्यों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए DNA  जांच भी कराई जाएगी। फिलहाल ग्वालियर और भिंड पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

2 thoughts on “खबर पढ़ कर फट जाएगा कलेजा, नाबालिग से दुष्कर्म अधजली मिली लाश

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के दलित समाज पर कुठाराघात कर रही है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम

श्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जाति के साथ न्याय करेंगे, उम्मीद नहीं है- राजेन्द्र पाल गौतम स्पेशल कंपोनेंट प्लान में योगी सरकार की उदासीनता से सैंकड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा-राजेन्द्र पाल गौतम उ0प्र0 के दलितों, वंचितों के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी कांग्रेस- राजेन्द्र पाल […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

21 सितंबर 2026 का राशिफल: नौकरी, व्यापार और धन का हाल

Today’s Horoscope मेष : दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में […]

Spread the love
Read More