वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिल्ली और राजस्थान में हुई जंग, आखिर RR ने मारी बाजी

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi :   IPL में हर साल कुछ नए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा जिस युवा खिलाड़ी की हो रही है, वह हैं । वैभव सूर्यवंशी  राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले इस बल्लेबाज ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस को खूब प्रभावित किया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स  की टीम में भी जा सकते थे।  IPL ऑक्शन में दिल्ली और राजस्थान के बीच उन्हें खरीदने के लिए जबरदस्त मुकाबला हुआ था।

दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई थी पहली बोली

  IPL 2025 के ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी पहली बार शामिल हुए थे। चूंकि वह अनकैप्ड खिलाड़ी थे, इसलिए उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये रखा गया था। जैसे ही उनका नाम ऑक्शन में आया, सबसे पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। इसके बाद  राजस्थान रॉयल्स भी मैदान में उतर गई। दोनों टीमों के बीच वैभव को खरीदने की होड़ शुरू हो गई। खास बात यह रही कि इस दौरान कोई तीसरी टीम बोली लगाने नहीं आई। धीरे-धीरे बोली की रकम बढ़ती गई और मामला एक करोड़ रुपये तक पहुंच गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने तुरंत 1.10 करोड़ रुपये की पेशकश कर दी।

क्यों पीछे हट गई दिल्ली कैपिटल्स?

जब बोली 1.10 करोड़ रुपये तक पहुंची तो दिल्ली कैपिटल्स ने खुद को रेस से बाहर कर लिया। इसकी सबसे बड़ी वजह टीम का सीमित पर्स था। उस समय दिल्ली कैपिटल्स के पास केवल 2.25 करोड़ रुपये बचे थे, जबकि राजस्थान रॉयल्स के पास लगभग 3.50 करोड़ रुपये उपलब्ध थे। दिल्ली पहले ही 18 खिलाड़ियों को खरीद चुकी थी, जबकि राजस्थान के पास केवल 16 खिलाड़ी थे। यही कारण रहा कि दिल्ली ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहती थी और राजस्थान रॉयल्स ने आखिरकार वैभव सूर्यवंशी को अपने साथ जोड़ लिया।

राजस्थान रॉयल्स के लिए साबित हुए गेम चेंजर

सिर्फ 1.10 करोड़ रुपये में खरीदे गए वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। पहले सीजन में उन्होंने केवल 7 मैच खेले, लेकिन उसी दौरान अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर ली थीं। उन्होंने अपने पहले आईपीएल सीजन में 206.56 के शानदार स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी निकला था।

इस सीजन में दिखा असली दम

अगर मौजूदा सीजन की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन और भी ज्यादा शानदार रहा है। उन्होंने 15 मैचों में 680 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया है। उनका स्ट्राइक रेट 242.86 तक पहुंच चुका है, जो टी20 क्रिकेट में बेहद खतरनाक माना जाता है। इस सीजन में वह एक शतक और चार अर्धशतक लगा चुके हैं। खास बात यह रही कि दो बार वह शतक के बेहद करीब पहुंचकर आउट हुए।

भविष्य का बड़ा सितारा बन सकते हैं वैभव

क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बन सकते हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और दबाव में खेलने की क्षमता उन्हें खास बनाती है।अब फैंस की नजरें आने वाले मैचों पर टिकी हैं, जहां वैभव सूर्यवंशी से एक बार फिर बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

AC Blast ने ली रिटायर्ड IAS की जान, आपके घर में भी हो सकती है ये गलती

Maatrubhumi देखकर भावुक हुए सुभाष घई, Salman Khan की फिल्म की जमकर तारीफ

अंधड़ ने मचाई चारबाग में भगदड़, आंधी से गिरा टीन शेड तीन घायल

विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया का टकराव: हमेशा से रहा है हाई-वोल्टेज मुकाबला

Today’s Horoscope इन राशि वालों को निवेश से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

जाम बना काल का जाल, कई घरों में पसरा मातम बेहाल

 

 

 

Spread the love

Sports

IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें

IND vs WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मैच में रनों की बरसात के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों को एक और हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच के लिए मशहूर होलकर स्टेडियम में गेंदबाजों […]

Spread the love
Read More
Sports

कपिल देव की वैभव सूर्यवंशी को सलाह, बोले- तीन साल बाद करेंगे बात

Vaibhav Suryavanshi: महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में छा जाने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। IPL से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक उनके प्रदर्शन की चर्चा हो रही है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के नायक कपिल देव का […]

Spread the love
Read More
Sports

रांची में IND vs WI T20 आज, लाइव देखने का तरीका जानें

IND vs WI 2nd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, शुक्रवार नौ अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें दूसरा मुकाबला जीतकर बढ़त 2-0 करने […]

Spread the love
Read More