Maatrubhumi देखकर भावुक हुए सुभाष घई, Salman Khan की फिल्म की जमकर तारीफ

Salman Khan Maatrubhumi

Salman Khan Maatrubhumi : बॉलीवुड सुपरस्टार  सलमान ख़ान  की आगामी फिल्म  मातृभूमि इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। देशभक्ति और भावनाओं से भरपूर इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और रिलीज से पहले ही इसका पहला रिव्यू सामने आ चुका है। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक  सुभाष घई  ने फिल्म का रफ कट देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया है। उनके इस रिव्यू के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

सुभाष घई ने की फिल्म की जमकर तारीफ

सुभाष घई ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें अपने पसंदीदा डायरेक्टर्स से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने निर्देशक Apoorva Lakhia की फिल्म Maatrubhumi का रफ कट देखा और यह उन्हें बेहद शानदार लगी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि फिल्म भारतीय वीर सैनिकों की भावनाओं और बलिदान की कहानी को बेहद दमदार तरीके से दिखाती है। उनके अनुसार यह ऐसी फिल्म है जिसे हर भारतीय को जरूर देखना चाहिए।

गलवान संघर्ष पर आधारित है कहानी

फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। इसमें गलवान घाटी संघर्ष की पृष्ठभूमि को दिखाया गया है। कहानी भारतीय सेना के बहादुर अधिकारियों और जवानों की भावना, साहस और देशभक्ति को दर्शाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हिमालय की कठिन परिस्थितियों में भारतीय सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। लेकिन हालात तब बदल जाते हैं जब कूटनीति विश्वासघात में बदल जाती है और एक सामान्य गश्त सम्मान और देशभक्ति की लड़ाई बन जाती है। यह कहानी कर्नल संतोष बाबू और 16 बिहार रेजिमेंट के साहस को भी श्रद्धांजलि देती नजर आएगी।

फिल्म की स्टारकास्ट भी है दमदार

Maatrubhumi में सलमान खान के साथ Chitrangada Singh लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं अभिनेता Ankur Bhatia भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी शिव अरूर, चिंतन गांधी और सुरेश नायर ने मिलकर लिखी है। वहीं निर्देशन की जिम्मेदारी अपूर्व लखिया ने संभाली है, जो पहले भी कई दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

सलमान खान के हालिया प्रोजेक्ट्स रहे चर्चा में

सलमान खान इससे पहले फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसके बाद उन्होंने कई खास कैमियो रोल्स से फैंस का ध्यान खींचा। हाल ही में रिलीज हुई  राजा शिवाजी में सलमान खान ने जीवा महाला का कैमियो निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब फैंस को उम्मीद है कि  मातृभूमि सलमान खान के करियर की बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है।

देशभक्ति और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण

फिल्म के शुरुआती रिव्यू से साफ है कि मातृभूमि   सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं बल्कि भावनाओं, बलिदान और देशप्रेम की कहानी है। ऐसे समय में जब दर्शक कंटेंट आधारित फिल्मों को पसंद कर रहे हैं, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल कर सकती है। 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

अंधड़ ने मचाई चारबाग में भगदड़, आंधी से गिरा टीन शेड तीन घायल

विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया का टकराव: हमेशा से रहा है हाई-वोल्टेज मुकाबला

जाम बना काल का जाल, कई घरों में पसरा मातम बेहाल

Today’s Horoscope इन राशि वालों को निवेश से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

बहुत दिनों बाद योगी को माफिया ने दी खुली चुनौती, अब गरजेगा बुल्डोजर या होगा सीधा एनकाउंटर

 

 

 

Spread the love

Entertainment

दिल्ली में शुरू हुई ग्लोबल थ्रिलर फिल्म ‘लिबरेशन’ की शूटिंग

New Delhi:  श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट अपनी आने वाली ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन की शूटिंग दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी दिल्ली-NCR में कर रहे हैं। अंग्रेजी भाषा में बन रही इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली-NCR के कई शानदार स्थानों पर की जा रही है। इनमें पांच सितारा होटल, आधुनिक इमारतें और शहर […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment

90 के दशक में अलका याज्ञनिक क्यों थीं पहली पसंद? रमेश तौरानी ने बताई वजह

Mumbai: 90 के दशक में हिंदी फिल्म संगीत पर राज करने वाली गायिका अलका याज्ञनिक ने अपनी सुरीली आवाज से खास पहचान बनाई। लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसी दिग्गज गायिकाओं के बीच अलका याज्ञनिक कैसे संगीतकारों की पहली पसंद बनीं, इसका खुलासा निर्माता रमेश तौरानी ने किया है। अलका याज्ञनिक ट्रेड विश्लेषक कोमल नाहटा […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस

Mumbai: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते […]

Spread the love
Read More