आगरा के बाद मेरठ परिक्षेत्र की जेलों को लूटने की तैयारी!

Prison Headquarters

DIG  मुख्यालय मेरठ जेल परिक्षेत्र जाने की फ़िराक़ में

शासन में सेटिंग गेटिंग से कभी भी जारी हो सकता परिक्षेत्र बदलने का आदेश

कमाई का कोई मौका छोड़ना नहीं चाह रहे आगरा जेल परिक्षेत्र के DIG

Prison Headquarters कारागार मुख्यालय और आगरा परिक्षेत्र की जेलों में लूट मचाने बाद DIG  मुख्यालय परिक्षेत्र बदलवाने की जुगत में लगे हुए है। आगरा जेल परिक्षेत्र को छोड़कर वह मेरठ परिक्षेत्र जाने की जोड़ तोड़ में जुटे हुए है। विभागीय मंत्री और प्रमुख सचिव कारागार से सेटिंग गेटिंग कर वह ऐसा आदेश कराने की फ़िराख में है। कमाई का कोई मौका नहीं छोड़ने वाले डीआईजी का यह आदेश किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। मजे के बात यह है कि पुलिस आईपीएस के जेल परिक्षेत्र पर विभागीय डीआईजी कब्जा करने की जुगत लगाने में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़े

पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने आठ महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब

सूत्रों के मुताबिक डीआईजी कारागार मुख्यालय के साथ आगरा जेल परिक्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे डीआईजी प्रेमनाथ पांडेय इन दिनों परिक्षेत्र बदलवाने की जुगत में लगे। आगरा परिक्षेत्र की करीब आधा दर्जन अधिक जेलों से दो से तीन गुना लिफाफे लेने के बाद अब वह मुख्यालय के साथ प्रदेश की सर्वाधिक कमाऊ कही जाने वाली मेरठ जेल परिक्षेत्र की कमान पाने की सेटिंग गेटिंग में लगे हुए है। सूत्रों की माने तो पूर्व में डीआईजी पीएन पांडेय के पास आगरा परिक्षेत्र के साथ कानपुर जेल परिक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार था। कानपुर परिक्षेत्र का प्रभार छोड़कर उन्होंने कारागार मुख्यालय का प्रभार हासिल किया था। अब वह आगरा परिक्षेत्र का प्रभार छोड़कर मेरठ जेल परिक्षेत्र की जिम्मेदारी पाने की जुगत में लगे हुए है। इसकी पूरी सेटिंग गेटिंग हो भी गई है। डीआईजी के परिक्षेत्र बदलने का आदेश शासन की ओर से किसी भी समय जारी किया जा सकता है। उधर इस संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। प्रमुख सचिव के निजी सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि उन्हें फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़े

मामा के इश्क में फंसी किशोरी ने उठाया ऐसा कदम कि प्रशासन के फूल गए हाथ पांव

IPS परिक्षेत्र में होगी विभागीय DIG  की तैनाती!

वर्तमान समय में प्रदेश में नौ कारागार परिक्षेत्र है। विभाग में चार आईपीएस और तीन विभागीय डीआईजी हैं। एक डीआईजी के पास दो परिक्षेत्रों का प्रभार है। विभागीय DIG शैलेन्द्र मैत्रेय के पास अयोध्या और गोरखपुर, प्रेमनाथ पांडे के पास मुख्यालय के साथ आगरा परिक्षेत्र, रामधनी के पास मुख्यालय के साथ लखनऊ परिक्षेत्र का प्रभार है। सूत्रों का कहना है कि 2007 में बसपा सरकार के दौड़ना विभाग का मुखिया आईपीएस को बनाने के साथ लखनऊ, मेरठ और प्रयागराज परिक्षेत्र की जिम्मेदारी आईपीएस का सौंपे जाने का निर्णय हुआ था। मेरठ परिक्षेत्र आईपीएस की तैनाती होने के बाद भी विभागीय DIG  शासन के निर्णय को दरकिनार मेरठ जेल परिक्षेत्र जाने की फ़िराक़ में जुटे हुए है। इसको लेकर विभाग में तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार के दिन इन पाँच राशियों को मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Today’s Horoscope मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से भय, संकट और बाधाएं दूर होती हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस मंगलवार कुछ राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहने […]

Spread the love
Read More
Crime News

एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव गोमती नदी में उतराता मिला, इलाके में फैली सनसनी

नहीं हो सकी शव की पहचान, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आंशका, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार ए अहमद सौदागर Lucknow crime news : राजधानी लखनऊ में इंदिरा नहर हो या फिर गोमती नदी में हत्या कर शव फेंकें का सिलसिला थम नहीं रहा है। […]

Spread the love
Read More
homeslider International

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

  शाश्वत तिवारी Sri Lanka Hospital  : भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देते हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह विशेष पहल भारत के ‘आफ्टरमैथ साइक्लोन दितवाह प्रोजेक्ट’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण प्रभावित […]

Spread the love
Read More