सचिवालय प्रशासन का फैसला: Vi की जगह अब BSNL का CUG नंबर

UP Secretariat News

कई साल बाद बदल जायेंगे सरकार के अफसरों के नम्बर

कर्मचारियों ने जताया विरोध, PS ने कहा – निजी सिम की तरह कर सकते हैं प्रयोग

नया लुक ब्यूरो

UP Secretariat News :  यदि आपके पास भी उत्तर प्रदेश सरकार के PA, APS, PS या फिर सेक्शन अफसरों के नंबर सुरक्षित रखें है तो फिर से चेक कर लीजिए। उत्तर प्रदेश सरकार अपने सभी सचिवालय कर्मियों का नम्बर बदलने जा रही है। सरकार ने फैसला किया है कि अब VI की जगह BSNL के नम्बर सभी कर्मियो को दिये जाएंगे। सरकार के इस फैसले से सचिवालय सेवा के हजारों लोगों का नम्बर बदल जाएगा। खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग ने सचिवालय कर्मचारियों के CUG मोबाइल नंबरों को वोडाफोन-आइडिया (Vi) से बदलकर BSNL में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। विभाग के इस निर्णय का कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया है।

कर्मचारी नेताओं ने बुधवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल और प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन मनीष चौहान से मुलाकात कर मौजूदा नंबरों को ही नई सेवा प्रदाता कंपनी में पोर्ट कराने की मांग उठाई। जानकारी के मुताबिक, सचिवालय प्रशासन विभाग ने सचिवालय में तैनात कंप्यूटर सहायक से लेकर विशेष सचिव स्तर तक के करीब 4200 कार्मिकों के CUG नंबर और सेवा प्रदाता कंपनी बदलने का निर्णय लिया है। फैसले के तहत सभी कर्मचारियों को BSNL के नए CUG नंबर आवंटित किए जाएंगे

 

 

 

कर्मचारियों और अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान CUG नंबर उनके व्यक्तिगत और सरकारी कार्यों का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ये नंबर ई-ऑफिस पोर्टल, बैंक खातों, ई-मेल, आयकर रिटर्न, आधार कार्ड, पासपोर्ट, बिजली और गैस कनेक्शन, बच्चों के स्कूल-कॉलेज समेत विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए हैं। ऐसे में नंबर बदलने से कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन मनीष चौहान का कहना है कि कर्मचारी चाहें तो अपने पुराने नंबरों को व्यक्तिगत नंबर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, सभी कार्मिकों को नए BSNL नंबर ही आवंटित किए जाएंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

आग उगल रही गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा मोड़, CBI ने सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

मामा के इश्क में फंसी किशोरी ने उठाया ऐसा कदम कि प्रशासन के फूल गए हाथ पांव

IRCTC यूजर्स के लिए बड़ी राहत, मिनटों में भर जाएगी पैसेंजर डिटेल्स

गुरुग्राम से नैनीताल का सफर अब होगा और भी आसान

 

 

 

Spread the love

Balrampur Municipality
Uttar Pradesh

ये नगर पालिका उठा रही है ईद के नमाज की पूरी जिम्मेदारी

बलरामपुर के चेयरमैन धीरेंद्र ने की घोषणा, वजू के लिये टोटी भी लगा रही पालिका Balrampur Municipality : तपती गर्मी और आगामी ईद-उल-अजहा को ध्यान में रखते हुए आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर ने शहर में विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं। नगर पालिका का उद्देश्य है कि त्योहार के दौरान नमाजियों को किसी भी प्रकार […]

Spread the love
Read More
Election
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब प्रशासक बनकर प्रधानी चलाएंगे प्रधान

लग गई मोहर, अब अगले साल ही होंगे प्रधानी चुनाव Election  उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सूबे के प्रधानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने उन्हें प्रधान से प्रशासक बनाने का फैसला लिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि सरकार के इस कदम से यह तय हो गया कि अब प्रधानी चुनाव […]

Spread the love
Read More
UP Power Cut News
Uttar Pradesh

यूपी में पॉवर कट पर सरकार सख्त, लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई

UP Power Cut News : उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, मेरठ, बांदा, बरेली, अलीगढ़ और चंदौली जैसे कई जिलों में लोग लंबे समय से बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। लगातार हो रही कटौती के कारण आम जनता […]

Spread the love
Read More