नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

  शाश्वत तिवारी

Sri Lanka Hospital  : भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देते हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह विशेष पहल भारत के ‘आफ्टरमैथ साइक्लोन दितवाह प्रोजेक्ट’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण प्रभावित हुए स्वास्थ्य ढांचे को पुनः सुदृढ़ करना है। यह साझेदारी मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने और आपदाओं के बाद स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारत सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत श्रीलंका को 60 करोड़ श्रीलंकाई रुपये की वित्तीय मदद प्रदान करेगी। इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति और नए अस्पतालों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा जलवायु-अनुकूल हेल्थकेयर के लिए भारत-श्रीलंका के बीच हुई साझेदारी। स्वास्थ्य मंत्री नलिनदा जयतिसा की मौजूदगी में, आज स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव डॉ. अनिल जसिंघे के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर करके खुशी हो रही है। इसके तहत बेस हॉस्पिटल, डेनियाया को अत्याधुनिक मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 600 मिलियन श्रीलंकाई रुपये (एसएलआर) की भारतीय ग्रांट दी जाएगी।

भारतीय राजनयिक ने आगे बताया यह ग्रांट इमरजेंसी, ऑपरेटिंग थिएटर, एचडीयू और स्पेशल केयर बेबी यूनिट जैसी अहम यूनिट्स को बेहतर बनाएगी और अस्पताल को एक सुरक्षित और आपदा-रोधी इलाके में शिफ्ट करने में मदद करेगी। यह पहल भारत के उस 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर के पुनर्वास पैकेज का हिस्सा है, जो श्रीलंका को चक्रवात ‘दितवाह’ के बाद उबरने में मदद के लिए दिया गया था। यह एक सुरक्षित और मज़बूत पड़ोसी क्षेत्र के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है।

बता दें कि श्रीलंका भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति का एक मुख्य स्तंभ है। स्वास्थ्य क्षेत्र में यह निवेश दोनों देशों के बीच केवल एक बुनियादी ढांचागत समझौता नहीं है, बल्कि यह आपदाओं के प्रति स्वास्थ्य प्रणालियों को अधिक लचीला और टिकाऊ बनाने का एक साझा प्रयास है। यह परियोजना भारत-श्रीलंका के मैत्रीपूर्ण और ऐतिहासिक संबंधों को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का सरगना गिरफ्तार

भीषण सड़क हादसा : ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, नौ घायल

यूपी में वर्ल्ड लेवल की सड़कें बनाना हमारी प्राथमिकताः गडकरी

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

Comments are closed.

JPSC members
homeslider National

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

Resignation of three JPSC members : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 08 08 at 9.21.41 PM
Crime News International

सोनौली सीमा पर कस्टम और एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी

नेपाल से भारत आ रही मिनी ट्रक से 13,620 किलो नीयारा जब्त चालक और खलासी गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में कस्टम विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नेपाल से भारत आ रहे एक मिनी ट्रक से लगभग 13,620 […]

Spread the love
Read More