धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में तय होगा IPL 2026 का फाइनलिस्ट

RCB vs GT

GT और RCB के बीच होगी भीषण भिड़ंत, फाइनल के लिए जान झोंक देंगी दोनों टीमें

एक बल्लेबाजी तो दूसरी गेंदबाजी में चल रही है अव्वल, केवल तीन बल्लेबाज GT के फॉर्म में

दीपांशु यादव

GT vs RCB : दुनिया भर में क्रिकेट के लिए सबसे बड़ा डेस्टिनेशन बन चुका इंडियन प्रीमियर लीग अब अपने फाइनल राउंड की ओर बढ़ चला है। किंग कोहली के बल्लेबाजों का मुकाबला आज प्रिंस के गेंदबाजों से होगा। हालांकि यही वो टीम है, जिसके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में हैं। GT के साईं सुदर्शन के सिर पर ऑरेंज कैप है तो दूसरे ओपनर शुभमन गिल दूसरे पायदान पर हैं। वहीं पर्पल कैप में रबाडा, भुवनेश्वर कुमार के साथ मौजूद हैं। क्या इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फाइनल राउंड शुरू हो चुका है। आज का मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मंगलवार को होने वाले इस मुकाबले की खासियत यह है कि जो भी टीम यह मैच जीतेगी, उसे सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

गौरतलब है कि IPL-2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मंगलवार को होने जा रहा है। क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि फाइनल क्वालिफायर के कारण दोनों टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।  बताते चलें कि Royal Challengers Bangalore और GT दोनों ही टीमें 14 मैचों में 18 अंक के साथ शीर्ष पर क्रमशः विराजमान हैं। बेहतर नेट रन रेट के कारण RCB टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर रही। गौरतलब है कि RCP और GT दोनों ही टीमें एक-एक बार IPL ट्रॉफी जीत उठा चुकी हैं। RCB ने पिछले ही साल पंजाब को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था, वहीं GT ने साल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में विजेता बन चुकी है।

IPL में अभी तक RCB और GT के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में दोनों ने एक-दूसरे को बराबर पटखनी दे रखी है। RCB ने जहां चार मैच जीते हैं, वहीं गुजरात भी चार मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही है। IPL 2026 में दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए हैं और दोनों ने 1-1 मैच में जीत दर्ज की है। ऐसे में आज की शाम को धर्मशाला स्टेडियम में एक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। बताते चलें कि RCB ने इस सीजन धर्मशाला के मैदान पर एक मुकाबला खेला है, लेकिन GT की टीम का मौजूदा सीजन में धर्मशाला के मैदान पर पहला मैच होगा। ऐसे में RCB यहां की कंडीशन से पहले ही वाकिफ है।

बल्लेबाजी में है दम, किसी से नहीं हैं कम

RCB टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत बैटिंग लाइन-अप रही है। दुनिया के सबसे बेहतरीन रन चेज मशीन के नाम से विख्यात विराट कोहली की अगुआई में RCB किसी भी टीम के गेंदबाजी क्रम की बखिया उधेड़ने का माद्दा रखती है। वहीं कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में RCB के और बल्लेबाज भी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। देवदत्त पड्डिकल मध्यम क्रम में अच्छे रन बना रहे हैं। निचले क्रम में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड किसी भी टीम पर धावा ही बोल देते हैं। कुल मिलाकर RCB की बैटिंग लाइन-अप काफी मजबूत हैं। इसी बल्लेबाजी के बूते RCB इस सीजन में लगातार 200 रन का आंकड़ा पार किया है। वहीं जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने मिलकर टीम की गेंदबाजी को भी धारदार बना रखा है। स्पिन से बाउंसर मारने वाले कृणाल पांड्या भी टीम की मजबूती में एक बड़ी कड़ी बनकर उभरे हैं। हालांकि यह इस टीम की गेंदबाजी दबाव में बिखर जाती है। यदि GT से मैच को जीतना है तो RCB को इससे बचना होगा।

गुजरात टाइटंस की ताकत और कमजोरी

Gujarat Titans की बात करें तो इस टीम की गेंदबाजी काफी दमदार है। उनकी गेंदबाजी आक्रमण और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर वह फाइनल का टिकट तलाश पाई है। GT के कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और तीन नम्बर पर खेलने वाले जोस बटलर शानदार फॉर्म में हैं। ये तीनों ही अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दे रहे हैं। वहीं मध्यक्रम में राहुल तेवतिया और शाहरुख खान भी अच्छे रन बना देते हैं। गौरतलब है कि सुदर्शन 638 रन बनाकर IPL-2026 के टॉप स्कोरर हैं। वहीं कप्तान शुभमन गिल 616 रनों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। अब GT की गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने नई गेंद से घातक गेंदबाजी कर लगातार विकेट लिए हैं उधर, राशिद खान और बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। रबाड़ा 24 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। GT की कमजोरी मध्यक्रम की बल्लेबाजी है, जो दबाव में बिखर जाती है। इस टीम के गेंदबाजों ने कुछ मैचों के डेथ ओवर्स में काफी रन लुटाए हैं। यदि GT को RCB को हराना है तो अपनी इस कमजोरी से पार पाना होगा।

लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन

RCB के लिए लीग स्टेज काफी बेहतरीन रहा। RCB ने 14 मैचों में से नौ मैचों में बाजी मारी और कुल 18 प्वाइंट्स हासिल किए। इस दौरान नेट रन रेट 0।783 का रहा, जो बाकी टीमों के मुकाबले काफी ज्यादा है। उधर, GT की टीम भी 14 में से नौ मैच जीतने में कामयाब रही, लेकिन नेट रन रेट के चलते उसने लीग स्टेज को दूसरे नंबर पर खत्म किया। गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट 0.695 का रहा है।

कौन-कौन है टीम में शामिल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, और सात्विक देसवाल।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर (विकेटकीपर), कॉनर एस्टरहुइजन, गुरनूर बराड़, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड और जयंत यादव।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

छात्रों की शिकायत सही निकली, CBSE ने माना आंसर शीट में हुई गलती

धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर पर रेप का आरोप, रोल दिलाने के बहाने होटल ले जाने का दावा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब प्रशासक बनकर प्रधानी चलाएंगे प्रधान

कहीं के राजा नहीं थे बंगाल वाले राम मोहन राय

Spread the love

2 thoughts on “धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में तय होगा IPL 2026 का फाइनलिस्ट

Comments are closed.

IND vs ENG Women T20 Series
Sports

IND W vs ENG W Series : भारत में दिन में देख सकेंगे सभी मुकाबले

IND vs ENG Women T20 Series : भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक बार फिर बड़े मुकाबलों के लिए तैयार है। ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अहम टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने जा रही है। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यही […]

Spread the love
Read More
RCB vs SRH Weather Report
Sports

RCB vs SRH मैच पर मंडराया बारिश का खतरा, हैदराबाद मौसम ने बढ़ाई टेंशन

RCB vs SRH Weather Report : IPL 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अब हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है। ऐसे में 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। यह हाई वोल्टेज मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम […]

Spread the love
Read More
IGT vs SRH IPL
Sports

GT की बढ़ी टेंशन! क्या SRH छीन लेगा गुजरात से टॉप-2 का स्थान?

IGT vs SRH IPL :  PL 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। लीग स्टेज के आखिरी मुकाबलों के साथ प्लेऑफ की तस्वीर लगातार बदल रही है। गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 89 रन की बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत सिर्फ दो अंक हासिल […]

Spread the love
Read More