चार बच्चों की मां को हुआ 14 साल के बच्चे से प्यार

Love

बेटे से कम उम्र के किशोर से हो गया 40 वर्षीय महिला का प्यार

नौतनवां थाने पर पहुंचा मामला

Love यूपी में चार बच्चों की मां को अपने बेटे से भी कम उम्र के किशोर से प्यार हो गया। महिला किशोर के साथ ही रहने की जिद पर थाने पहुंच गई। यूपी के महाराजगंज जिले के नौतनवां पुलिस के सामने एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए। दरअसल, गोरखपुर की रहने वाली 40 साल की एक महिला ने अपने बेटे से भी कम उम्र के 14 साल के किशोर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। चार बच्चों की मां ने यह भी दावा किया कि उसकी और किशोर की शादी हो चुकी है और अब वह उसी के साथ रहेगी। उसकी बात सुनने के बाद पुलिस ने किशोर के परिजनों को बुलाया। घंटों चले ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर समझौता करा दिया। इसके बाद महिला अपने घर रवाना हुई।

ये भी पढ़े

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब प्रशासक बनकर प्रधानी चलाएंगे प्रधान

गोरखपुर की रहने वाली 40 वर्षीय महिला इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट करती थी, उसकी रील को अक्सर 14 वर्षीय नौतनवां का रहने वाले एक किशोर लाइक और शेयर करता था। अपनी रील को लाइक व शेयर करने वाले किशोर से उसकी चैटिंग होने लगी। महिला की रील लाइक करने से उसकी पहचान हुई और धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ती गई।

महिला के चार बच्चे भी हैं, जिनमें सबसे बड़े बेटे की उम्र करीब 19 वर्ष है। महिला का दावा है कि फरवरी में किशोर चेन्नई से गोरखपुर आया और 15 फरवरी को दोनों ने सहमति से घर में ही शादी भी कर ली। उधर, काफी तलाश के बाद किशोर की मां को उसके गोरखपुर में होने का पता चला तो उन्होंने किसी तरह उसे फरेंदा में अपने रिश्तेदार के यहां बुलवाया। इसके बाद महिला भी फरेंदा थाने पहुंच गई। वहां किसी तरह दोनों पक्षों में समझौता हुआ और किशोर अपने घर नौतनवां आ गया। किशोर ने इसके बाद महिला का फोन उठाना तो बंद किया ही इंस्टाग्राम पर रील को लाइक और शेयर करना भी बंद कर दिया।

ये भी पढ़े

NEET रद्द परीक्षा ने देश भर में मचाया कोहराम, मर रहे नौनिहाल

किशोर के व्यवहार से आहत होकर महिला नौतनवां थाना पहुंच गई। किशोर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए अपनी पूरी कहानी सुनाई तो पुलिस वाले भी स्तब्ध रह गए। पुलिस वालों ने पहले महिला को समझाने की कोशिश की। लोकलाज और समाज का वास्ता देकर इस मामलों को खत्म करने की बात कही, लेकिन महिला किशोर के साथ ही रहने और उसे बुलाने की मांग पर अड़ गई। इस मामले में महिला का थाने में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, पुलिस ने किशोर का नंबर लिया और उसके परिजनों से बात की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि महिला जिस किशोर पर आरोप लगा रही थी उसे और उसकी मां को बुलाया गया था। बातचीत के बाद दोनों ने आपसी समझौता कर लिया और अपने-अपने घर चले गए हैं। दोनों ने आपसी सहमत से एक दूसरे से फिलहाल संपर्क नहीं करने की बात कही है।


Spread the love

One thought on “चार बच्चों की मां को हुआ 14 साल के बच्चे से प्यार”

Comments are closed.

Vaibhav Ishan
homeslider Sports

‘वैभव हमारी गलतियां न दोहराए’, ईशान किशन ने खोला टीम इंडिया के ‘प्रोटेक्शन प्लान’ का राज

Vaibhav-Ishan महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने बड़ा खुलासा किया है। ईशान ने बताया कि भारतीय ड्रेसिंग रूम के सीनियर खिलाड़ी मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वैभव का ध्यान सोशल मीडिया और बाहरी शोर की बजाय […]

Spread the love
Read More
JJD
Bihar homeslider

तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासी बवाल, वीणा मानवी ने सरकार पर साधा निशाना

JJD बिहार में NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए आंदोलन के बीच जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी ने सियासी माहौल गरमा दिया है। पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद बेऊर जेल भेज दिया है। उनके वकील का […]

Spread the love
Read More
Social Media
Analysis homeslider

लोकतंत्र शोर से नहीं, मीडिया के सख्त सवालों से होगा परिपक्व

Social Media समय के साथ लोगों की सोच और नजरिया काफी बदल गया है। खासकर आज की युवा पीढ़ी में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बदलाव की वजह सोशल मीडिया और मोबाइल है, जिसमें सब कुछ खुला हुआ है। डिजिटल क्रांति और 24/7 न्यूज चैनलों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिस […]

Spread the love
Read More