विदेशी चमक-दमक को त्याग NRI पति छोड़ भारत लौट आई यह महिला

NRI Marriage Problems

वायरल हो रहे पोस्ट में वहां का दर्दनाक पहलू जानकर फट जाएगा कलेजा

अपने देश से ज्यादा परेशान हैं दूसरे देश की महिलाएं, वायरल पोस्ट ने मचाया तहलका

नया लुक डेस्क

NRI Marriage Problems : भारतीय महिलाएं कामकाज के चक्कर में भले ही विदेश चली जाएं, लेकिन अक्सर वो शादी-विवाह अपने ही देश में करती हैं। हालांकि कुछ महिलाओं ने खुद को ‘ओवरस्मार्ट’ शो किया और वहीं शादी करके रच-बस गईं। उनमें भी अधिकांश की जिंदगी कुछ दिन बाद ही या तो ‘सिंगल’ हो गई या फिर उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा। कुछ इसी तरह का चौंकाने वाला वाकया फिर सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट से पता चलता है कि एक महिला ने विदेशी चमक-दमक को दरकिनार कर अपने वतन हिंदुस्तान लौट आईं। महिला ने अपने NRI पति को, उसके घर को और उसकी विलासिता पूर्ण एकाकी जिंदगी को छोड़ दिया।

विदेश में बसने और शानदार जिंदगी जीने का सपना आज भी कई भारतीय परिवारों में देखा जाता है। खासकर NRI दूल्हे से शादी को लोग बेहतर भविष्य से जोड़कर देखते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट ने इस सपने का दूसरा और दर्दनाक पहलू भी सामने ला दिया है। एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी कजिन की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी बहन हाल ही में अपने NRI पति को छोड़कर भारत वापस लौट आई। वजह थी विदेश में लगातार बढ़ता मानसिक तनाव, अकेलापन और घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ।

पोस्ट के अनुसार, शादी के बाद महिला विदेश पहुंची तो उसे लगा था कि उसकी जिंदगी बेहतर होगी। लेकिन वहां पहुंचने के बाद हालात पूरी तरह अलग निकले। उसका कोई दोस्त नहीं था, न ही कोई सोशल लाइफ। दिनभर घर के काम करना उसकी दिनचर्या बन गई थी। महिला ने बताया कि ससुराल वाले भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं का हवाला देकर उससे लगातार काम करवाते थे। सुबह से रात तक घर संभालने के बावजूद उसे सम्मान या आराम नहीं मिलता था। धीरे-धीरे वह मानसिक रूप से टूटने लगी।

पोस्ट में लिखा गया कि जब महिला को यह समझ आया कि सिर्फ साफ सड़कें और विदेश की चमकदार जिंदगी खुशियां नहीं दे सकतीं, तब उसने बड़ा फैसला लिया। आखिरकार उसने पति को छोड़ भारत लौटने का निर्णय लिया। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इस पर अपनी राय दी। कुछ यूजर्स का कहना था कि समस्या विदेश में नहीं, बल्कि गलत सोच वाले परिवारों में होती है। वहीं कई लोगों ने लड़कियों को सलाह दी कि सिर्फ विदेश जाने के लिए शादी का फैसला न करें।

NRI Marriage Problems
महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं कई देश

यूं तो अक्सर लोग विदेशी सरजमीं की बातें बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां महिलाएं तनिक भी सुरक्षित नहीं हैं। कई ऐसे देश हैं, जहां महिलाओं को केवल उपभोग की वस्तु समझा जाता है। वहीं कई देश हैं, जहां प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं के काम-काज कराया जाता है, साथ ही फिजिकल रिलेशन भी। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 24 में से एक महिला की मौत प्रेग्नेंसी के दौरान या बच्चे को जन्म देते हुए हो जाती है। मुश्किल से बच्चे के जन्म के बाद दोनों जिंदा बच पाते हैं।

बाहर के देशों में नहीं होते हैं रिश्ते

भारतीय संस्कृति में महिलाओं की परिवार और रिश्तेदारों के साथ घनिष्ठता अधिक होती है। विदेश जाने पर मजबूत ‘सपोर्ट सिस्टम’ (माता-पिता, भाई-बहन) का छूट जाना महिलाओं के लिए एक बड़ी भावनात्मक चुनौती होती है, जिसके कारण वे स्वदेश में रहना अधिक पसंद करती हैं। उसके अलावा सांस्कृतिक और जीवनशैली में बहुत बड़ा अंतर होता है। उनकी संस्कृति, खान-पान, और सामाजिक परिवेश कई भारतीय महिलाओं को रास नहीं आता। वे भारत की जीवंत और सामूहिक संस्कृति में ज्यादा सुरक्षित और सहज महसूस करती हैं। वहीं कई महिलाएं और उनके परिवार विदेश में घरेलू हिंसा, भेदभाव या वैवाहिक विवादों की स्थिति में अपने कानूनी अधिकारों और सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। विदेश में अकेले या विदेशी पति के साथ रहने पर कानूनी सहायता प्राप्त करने में कई व्यावहारिक और भाषाई बाधाएं आती हैं।

ये भी पढ़े

NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, पिता बोले- तनाव में थी बेटी

बालसाहित्य में गीतिका की अनूठी पहल: डॉ. दवे

स्टालिन अपनी विचारधारा के साथ आयेंगे BJP के करीब!

बड़ी दहशतगर्दी: ट्रेन पर बम से हमला, 30 की मौत, सैकड़ों घायल

iPhone चोरी या गुम होते ही हो जाएं अलर्ट! सरकार ने जारी की बड़ी साइबर चेतावनी

Spread the love

New Delhi
homeslider National

कल मनाया जाएगा वायुसेना दिवस

New Delhi: देश की सुरक्षा में भारतीय वायुसेना की भूमिका और उसके वीर जवानों के साहस, शौर्य एवं बलिदान को सम्मान देने के लिए हर साल आठ अक्टूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास को याद करने के साथ-साथ देश की हवाई सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

25 साल का सफर पूरा, नरेंद्र मोदी ने श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 25 वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य तथा देश की निरंतर प्रगति की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने […]

Spread the love
Read More
Business Economy National

विश्व बैंक का अनुमान, 7.1% बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था

New Delhi: विश्व बैंक ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धि के अपने अनुमान को बढ़ा कर 7.1 प्रतिशत कर दिया और कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की गति तेज बनी हुई है। विश्व बैंक का ताजा अनुमान इसी वर्ष जून के […]

Spread the love
Read More