सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश…पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

Petrol Diesel Price Today

Petrol and Diesel पाकिस्तान की सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर कटौती की है।

ताजा फैसले के तहत पेट्रोल छह रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) 6.80 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया गया है। इस कटौती के बाद देश में ईंधन के दामों में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है।

नई कीमतों के अनुसार, पाकिस्तान में पेट्रोल अब 403.78 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल 402.78 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़े

UP में भी मुस्लिम लीग के साथ चुनाव लड़ सकती कांग्रेस

15 दिनों में 11 रुपये तक की राहत

सरकार द्वारा लगातार दो हफ्तों में ईंधन कीमतों में कटौती की गई है। इससे पहले पिछले सप्ताह भी पेट्रोल और डीजल के दाम पाँच रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे। इस तरह मात्र 15 दिनों में पाकिस्तान के उपभोक्ताओं को पेट्रोल पर कुल 11 रुपये और डीजल पर करीब 11.80 रुपये की राहत मिली है। पेट्रोल का उपयोग मुख्य रूप से निजी वाहनों, दोपहिया और रिक्शा जैसे छोटे परिवहन साधनों में होता है, जिससे इसका सीधा असर आम मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग पर पड़ता है। वहीं डीजल का इस्तेमाल भारी वाहनों और जनरेटरों में अधिक होता है, जिसका असर परिवहन और औद्योगिक लागत पर भी पड़ता है।

हर शुक्रवार हो रही कीमतों की समीक्षा

पाकिस्तान सरकार फरवरी से हर शुक्रवार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा कर रही है। ईंधन कीमतों में इस दौरान भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है। मार्च में कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर तक की बड़ी बढ़ोतरी भी की गई थी। इसके बाद अप्रैल में भी कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन बाद में सरकार ने पेट्रोलियम लेवी में कटौती कर कुछ राहत दी थी। अब लगातार दो हफ्तों से कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े

इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम, IRGC से जुड़े आतंकी के पास मिला फ्लोरिडा वाले घर का नक्शा

भारत में ईंधन की कीमतें फिर बढ़ीं

वहीं भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये से बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 91.58 रुपये से बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यह पिछले कुछ दिनों में ईंधन कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है। बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम, IRGC लिंक आतंकी गिरफ्तार

इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम, IRGC से जुड़े आतंकी के पास मिला फ्लोरिडा वाले घर का नक्शा

Spread the love

One thought on “सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश…पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता”

Comments are closed.

Horoscope
Astrology homeslider

रविवार को बनेंगे तरक्की के योग, इन राशियों को होगा लाभ

Horoscope  मेष : आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व […]

Spread the love
Read More
Business

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगी शाखाएं

24 अगस्त के बाद कई दिन बैंक रहेंगे बंद Banks closed next week: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे समय रहते निपटा लेना बेहतर होगा। अगले सप्ताह अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों के चलते कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहने वाली हैं। ऐसे में ग्राहकों को बैंक जाने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम? बारिश के आसार कम, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

New Delhi: दिल्ली-NCR में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह के समय कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस ने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रविवार को भी दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में बादल […]

Spread the love
Read More