आध्यात्म से वेलनेस तक: रासेश्वरी देवी का नया मिशन, ओडिशा में बनेगा मेगा मेडिटेशन हॉल

Raseshwari Devi Meditation

Raseshwari Devi Meditation भारत में आध्यात्म और मेडिटेशन को नई पहचान देने वाली आध्यात्मिक गुरु रासेश्वरी देवी एक बार फिर चर्चा में हैं। विश्व मेडिटेशन दिवस 2026 के मौके पर उन्होंने ओडिशा में 1,500 से अधिक लोगों की क्षमता वाले विशाल योग, ध्यान और वेलनेस सेंटर की घोषणा की है।

ओडिशा में बनेगा विशाल मेडिटेशन सेंटर

रासेश्वरी देवी के मार्गदर्शन में संचालित ब्रज गोपिका सेवा मिशन ने बताया कि यह अत्याधुनिक योग और मेडिटेशन हॉल ओडिशा के खुर्दा जिले के टांगी क्षेत्र में, भुवनेश्वर के पास बनाया जा रहा है। यह केंद्र ध्यान, योग शिक्षा,आध्यात्मिक रिट्रीट और वेलनेस गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनेगा। इसके साथ ही हरिद्वार में एक सप्ताह का विशेष ध्यान शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से साधक शामिल होंगे।

कौन हैं रासेश्वरी देवी?

रासेश्वरी देवी एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता, उपनिषद विदुषी और समाजसेवी हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में ब्रज गोपिका सेवा मिशन की स्थापना की थी। उनका उद्देश्य भारतीय आध्यात्मिक ज्ञान को आधुनिक जीवन से जोड़ना है। उन्होंने गणित और अंग्रेजी विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त की और बाद में आध्यात्मिक मार्ग अपनाया। उन्हें जगद्गुरु कृपालु महाराज की शिष्या माना जाता है।

140 शहरों में 300 से ज्यादा कार्यक्रम

रासेश्वरी देवी अब तक 11 राज्यों के 140 से अधिक शहरों में 300 से ज्यादा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर चुकी हैं। उनकी कथाएं और प्रवचन खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। रासेश्वरी देवी की खास पहचान यह है कि वे भगवद गीता, रामायण और उपनिषदों जैसे प्राचीन ग्रंथों की शिक्षाओं को आधुनिक जीवन की समस्याओं से जोड़कर सरल भाषा में समझाती हैं। संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को “विश्व मेडिटेशन दिवस” घोषित किया है। इसका उद्देश्य मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देना है। हाल के वर्षों में दुनिया भर में बड़े स्तर पर मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित हुए हैं, जिनमें करोड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।


Spread the love

Business Economy National

विश्व बैंक का अनुमान, 7.1% बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था

New Delhi: विश्व बैंक ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धि के अपने अनुमान को बढ़ा कर 7.1 प्रतिशत कर दिया और कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की गति तेज बनी हुई है। विश्व बैंक का ताजा अनुमान इसी वर्ष जून के […]

Spread the love
Read More
IAF Chief Ashutosh Dixit
homeslider National

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित IAF के नए चीफ, उड़ान का बड़ा अनुभव

IAF Chief Ashutosh Dixit: भारतीय वायुसेना को नया प्रमुख मिल गया है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह वायुसेना में डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लंबे सैन्य करियर और व्यापक उड़ान अनुभव वाले आशुतोष दीक्षित ने फाइटर पायलट के […]

Spread the love
Read More
Palmistry X Sign
homeslider Religion

हथेली पर x का निशान देता है खास संकेत, जानिए इसको

Palmistry X Sign: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और पर्वतों के साथ-साथ कुछ विशेष चिह्नों को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हीं में से एक है X का निशान। मान्यता है कि हथेली पर बना यह निशान व्यक्ति के स्वभाव, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में मिलने वाले अवसरों से जुड़े संकेत दे सकता है। […]

Spread the love
Read More