AC Blast Warning: अचानक नहीं फटता एसी! आग लगने से पहले देता है ये पाँच खतरनाक संकेत

Untitled 3 copy

AC Blast Warning भीषण गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) अब हर घर की जरूरत बन चुका है। लेकिन थोड़ी सी लापरवाही यह सुविधा जानलेवा हादसे में भी बदल सकती है। आए दिन एसी में आग लगने और ब्लास्ट की खबरें सामने आती रहती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि एसी अचानक ब्लास्ट नहीं करता, बल्कि उससे पहले कई तरह के संकेत देता है। अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो बड़ा हादसा टाला जा सकता है। आइए जानते हैं उन पाँच चेतावनी संकेतों के बारे में जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।

एसी से आने लगे गर्म हवा : अगर आपका एसी अचानक ठंडी हवा की जगह गर्म हवा देने लगे, तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें। यह ओवरहीटिंग, गैस लीकेज, फैन खराब होने या अंदर गंदगी जमा होने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में एसी तुरंत बंद कर देना चाहिए और तकनीशियन से जांच करवानी चाहिए।

ये भी पढ़े

Jio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई फायदे

जलने जैसी बदबू आना : अगर एसी चलाते समय तार या प्लास्टिक जलने जैसी बदबू आए, तो यह बड़ा खतरे का संकेत हो सकता है। यह वायरिंग में खराबी, शॉर्ट सर्किट या अंदरूनी पार्ट्स के जरूरत से ज्यादा गर्म होने की वजह से हो सकता है। ऐसे में एसी तुरंत बंद करें और बिजली सप्लाई भी काट दें।

धुआं या स्पार्किंग दिखाई देना : एसी से धुआं निकलना या स्पार्किंग होना बेहद गंभीर स्थिति मानी जाती है। अगर ऐसा कुछ दिखे तो तुरंत एसी ऑफ करें और घर का मेन स्विच भी बंद कर दें। साथ ही अगर MCB बार-बार ट्रिप हो रही है, तो यह इलेक्ट्रिकल फॉल्ट का संकेत हो सकता है।

एसी से अजीब आवाजें आना: अगर एसी चलाते समय खड़खड़ाहट, तेज कंपन या अजीब आवाजें सुनाई दें, तो इसे सामान्य न समझें। यह कंप्रेसर या अन्य अंदरूनी पार्ट्स में खराबी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में एसी को तुरंत बंद करके सर्विस करानी चाहिए।

ये भी पढ़े

सड़क बनी काल: परीक्षा देने जा रही मां को डंपर ने कुचला

गैस लीकेज के संकेत : अगर एसी सही तरीके से कूलिंग नहीं कर रहा, पाइप पर बर्फ जम रही है या अजीब गंध आ रही है, तो यह गैस लीकेज का संकेत हो सकता है। गैस लीकेज से एसी ओवरहीट हो सकता है, जिससे आग लगने या ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।

एसी इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां

• समय-समय पर AC की सर्विस जरूर करवाएं,
• खराब वायरिंग या लोकल पार्ट्स का इस्तेमाल न करें,
• एसी को लंबे समय तक लगातार चलाने से बचें,
• वोल्टेज स्टेबलाइजर का उपयोग करें,
• किसी भी असामान्य संकेत को नजरअंदाज न करें,


Spread the love

3 thoughts on “AC Blast Warning: अचानक नहीं फटता एसी! आग लगने से पहले देता है ये पाँच खतरनाक संकेत”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन 12 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन की DPR तैयार, 291.881 किमी लंबी होगी परियोजना Ranchi : रेल सुविधा से वंचित झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों के लिए नई रेल कनेक्टिविटी का रास्ता खुलने जा रहा है। धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर […]

Spread the love
Read More