सड़क बनी काल: परीक्षा देने जा रही मां को डंपर ने कुचला

Untitled 2 copy

The Road Turned Deadly : राजस्थान के झुंझुनूं शहर में बुधवार सुबह हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा पूरे इलाके को गम में डुबो गया। इंडाली बायपास स्थित गोलाई मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि 24 वर्षीय पूजा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति मनजीत मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की आंखें नम हो गईं।

परीक्षा देने जा रही थी पूजा, रास्ते में काल बनकर आया डंपर

जानकारी के मुताबिक पूजा कुमारी भैंसावता गांव की रहने वाली थी और झुंझुनूं के राजस्थान कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को वह परीक्षा देने के लिए कॉलेज जा रही थी। उसका पति मनजीत मेघवाल, जो सोलाना स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता है, स्कूटी से उसे परीक्षा केंद्र छोड़ने आ रहा था। इसी दौरान गोलाई मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़े

Jio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई फायदे

डंपर के पहियों के नीचे आई पूजा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पूजा सीधे डंपर के पहियों के नीचे आ गई। बताया जा रहा है कि डंपर का टायर उसकी छाती के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल मनजीत को तुरंत संभाला और टेंपो की मदद से बीडीके अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया।

डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज

बताया जा रहा है कि मनजीत और पूजा ने करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की जिंदगी खुशियों से भरी थी और तीन महीने पहले ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। अब इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। सबसे दर्दनाक तस्वीर उस तीन महीने के मासूम की है, जिसने अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया।

ये भी पढ़े

हत्या या आत्महत्याः 60 फिट ऊंचे मोबाइल टॉवर लटका मिला युवक का शव

गांव में पसरा मातम, आरोपी चालक फरार

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन 12 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन की DPR तैयार, 291.881 किमी लंबी होगी परियोजना Ranchi : रेल सुविधा से वंचित झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों के लिए नई रेल कनेक्टिविटी का रास्ता खुलने जा रहा है। धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर […]

Spread the love
Read More