प्रेमानंद-महाराज की तबीयत बिगड़ी, पैदल यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…भक्तों में चिंता

Untitled 7 copy

लखनऊ। मथुरा-वृंदावन में पूज्य श्रीहित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज की तबीयत बिगड़ने की खबर से उनके भक्तों में चिंता का माहौल है। देर रात दर्शन और पदयात्रा के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को महाराज  के शिष्यों ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से उनकी नियमित पैदल यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आधी रात से ही बड़ी संख्या में भक्त महाराज  के दर्शन और उनके साथ होने वाली पदयात्रा में शामिल होने के लिए खड़े थे। इसी दौरान आश्रम की ओर से घोषणा की गई कि महाराज  की तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टरों की सलाह के बाद फिलहाल उनकी पैदल यात्रा रोक दी गई है। यह सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में मायूसी छा गई। कई भक्तों ने महाराज जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ये भी पढ़े

तेल और LPG के बाद अब इंटरनेट पर खतरा? होर्मुज में ईरान के नए दांव से दुनिया में बढ़ी चिंता

पूज्य हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज वृंदावन के अत्यंत प्रसिद्ध रसिक संत और आध्यात्मिक गुरु माने जाते हैं। राधावल्लभ संप्रदाय से जुड़े महाराज अपनी सरल वाणी, सहज जीवन शैली और भक्ति मार्ग के लिए देश-विदेश में लाखों श्रद्धालुओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। खासकर युवाओं के बीच उनके प्रवचन और ‘नाम जप’ का संदेश तेजी से प्रसिद्ध हुआ है।

ये भी पढ़े

सुबह-सुबह इंटरसिटी ट्रेन में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

महाराज जी अपने सत्संगों में प्रेम, भक्ति, सेवा और सकारात्मक जीवन पर जोर देते हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी उनके प्रवचन करोड़ों लोगों तक पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी तबीयत खराब होने की खबर से भक्तों में चिंता बढ़ गई है। आश्रम से जुड़े लोगों ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


Spread the love

One thought on “प्रेमानंद-महाराज की तबीयत बिगड़ी, पैदल यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…भक्तों में चिंता”

Comments are closed.

Business Delhi Uttar Pradesh

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra लॉन्च, 11,600mAh बैटरी और Galaxy AI का मिलेगा सपोर्ट

Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज लॉन्च, 14.6 इंच डिस्प्ले और Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस New Delhi :  Samsung ने अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस लाइनअप में Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को शामिल किया है। दोनों टैबलेट को खास तौर पर प्रोडक्टिविटी, […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider Uttar Pradesh

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा New Delhi :  फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हुई गंभीर घटना के दौरान साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है। PM मोदी ने सोशल […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More