यूपी में कहर बनकर टूटा आसमान, 111 को लीला, कई घायल

UP Weather Update

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, सैकड़ों की गई जान, मचा हड़कंप

नया लुक संवाददाता

UP Weather Update :  पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में आसमान से आफत बरस रही है। ऊपर से प्रकृति ने ऐसा खेल खेला कि सैकड़ों लोगों की जान चली गई। सूबे में आए तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने भारी तबाही मचाई है। यूपी के कई जिलों में खराब मौसम के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। इस आपदा में अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्राकृतिक आपदा से मरने वालों में सबसे बड़ी संख्या मीरजापुर की है, जहां17 से ज्यादा लोग काल के गाल में समा गए। मीरजापुर के डीएम पवन गंगवार ने खुद इन मौतों की पुष्टि की है।

इस दुखद स्थिति में यूपी के सीएम Yogi Adityanath आपदा से प्रभावित सभी परिवारों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। सीएम ने दो टूक लहजे में आदेश दिया कि प्रशासन तेजी दिखाते हुए सिर्फ 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवारों की मदद करें। बीते दिनों यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं, बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचाई। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर पड़े और मकानों को भी नुकसान पहुंचा। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और ज्यादा गंभीर रही, जहां अचानक आए तूफान से लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

सीएम ने आदेश जारी किया कि जिले के प्रभारी मंत्री तत्काल अपने जिलों की ओर जाएं। इस भीषण आपदा में अपने परिजनों को खो चुके लोगों को आर्थिक मदद दिलाने के साथ-साथ परिवार में किसी को कोई परेशानी हो तो उसे भी तत्काल दूर करें। उनके इस आदेश के बाद प्रभारी मंत्रियों के साथ-साथ जिला के नोडल अधिकारी भी फील्ड की ओर चल पड़े हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में पूरे प्रदेश में 111 लोगों की मौत हुई है। वहीं करीब 72 लोग घायल हुए हैं। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, जिससे गांव और शहरों में शोक का माहौल बना हुआ है। सीएण योगी आदित्यनाथ ने घटना के तुरंत बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता पहुंचाई जाए। इसी के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी खुद प्रभावित परिवारों के घर पहुंचे और सहायता राशि सौंपी।

प्रभावित परिवारों का कहना है कि कठिन समय में प्रशासन का तुरंत पहुंचना उनके लिए राहत की बात रही। हालांकि कई इलाकों में अब भी नुकसान का आकलन जारी है और लोगों को सामान्य जीवन में लौटने में समय लग सकता है। जानकारी के मुताबिक आपदा में मरने वाले सभी लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। कुल मिलाकर करीब पांच करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा करने और राहत कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने बिजली बहाल करने, सड़कें साफ कराने और घायलों के इलाज की व्यवस्था भी तेज कर दी है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कुछ जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई है। लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान घरों में रहने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, बदलते मौसम और तेज गर्मी के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

दर्दनाकः 80 साल के बुजुर्ग पति ने 72 वर्षीय पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मौत

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने इन्हें चुना सूबे का सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी

जब प्याज बना चुनावी हथियार, भारतीय जनता पार्टी गई थी हार

Operation RAGEPILL को हाथ लगी बड़ी सफलता, जिहादी ड्रग की लम्बी खेप बरामद

अभी गर्मी और करेगी बेजार, देश में कई जगह पारा 47 डिग्री के पार

 

Spread the love

2 thoughts on “यूपी में कहर बनकर टूटा आसमान, 111 को लीला, कई घायल”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

वंदे मातरम् को समर्पित होगा 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

बलरामपुर गार्डन में पहली को उद्घाटन करेंगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक Lucknow: अशोक मार्ग में 11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्षों की थीम को समर्पित इस पुस्तक मेले के पहली अक्टूबर को शाम पांच बजे उद्घाटन के लिये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सहमति दी […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

‘सेवा सेतु’ शिविर का पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खंड सदर में आयोजित ‘सेवा सेतु’ शिविर का उद्घाटन सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा शिविर के माध्यम से आमजन को […]

Spread the love
Read More