अभी गर्मी और करेगी बेजार, देश में कई जगह पारा 47 डिग्री के पार

Heatwave Alert India

मौसम विभाग ने तेज आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की

नया लुक ब्यूरो

Heatwave Alert India : पूरे देश को गर्मी सता रही है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि गर्मी अभी और विकराल रूप धारण कर सकती है। देश के अधिकांश हिस्से इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव के साथ तेज आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि पहाड़ों पर पिछले दिनों हुई बर्फबारी ने मौसम को खुशगवार बना दिया है। शायद यही कारण है कि मैदान से लोग पहाड़ों की तरफ सरपट भाग रहे हैं।

अयोध्या से उत्तराखंड के ऋषिकेश-हरिद्वार पहुंचे पं. चंद्रप्रकाश मिश्र का कहना है कि अब तक हरिद्वार में इतनी भीड़ हमने मेले के समय ही देखी है। अभी मेला भी नहीं चल रहा है, लेकिन लोगों का रेला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भारी संख्या में मैदान के लोग पहाड़ों की ओर चल पड़े हैं। बात गर्मी की करें तो दिल्ली और NCR में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और तेज होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन में तेज धूप और लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। हालांकि शाम के समय हल्के बादल छाने की संभावना है, जिससे मामूली राहत मिल सकती है। 17 मई के बाद तापमान में और बढ़ोतरी होने की आशंका है। 18 और 19 मई को भी मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। पश्चिमी यूपी में लू चलने की आशंका है, जबकि पूर्वी यूपी में उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं एमपी में कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। छतरपुर जिले के खजुराहो में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। वहीं पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, रतलाम और गुना समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

बिहार में पटना, गया और भागलपुर समेत कई शहरों में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शाम के समय कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं और हल्के बादल छा सकते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली और पानी की मांग में भी तेजी आने की संभावना है। वहीं झारखंड में मौसम विभाग ने खराब मौसम और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई गई है। वहीं राजस्थान इस समय सबसे ज्यादा गर्म राज्यों में शामिल है। फलौदी में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जैसलमेर में 45.1 डिग्री और श्रीगंगानगर में 44.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है, लेकिन 17 मई के बाद फिर से गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। इसके अलावा 12 मास एक जैसा रहने वाला महाराष्ट्र और गुजरात भी गर्मी से परेशान हो चला है। वहां के लोगों को भी भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है। अहमदाबाद और सूरत में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं, जबकि मुंबई और पुणे में चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। विदर्भ क्षेत्र में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

पहाड़ों में राहत, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। देहरादून और हल्द्वानी में तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शिमला, मनाली और धर्मशाला में ठंडी हवाएं राहत देंगी। वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु के कई हिस्सों में मौसम बदलने के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण कोयंबटूर, थेनी और नीलगिरि जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 19 मई तक पश्चिमी और पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश की संभावना जताई है।

क्या कहते हैं जानकार

मौसम विभाग ने लोगों को अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप में लंबे समय तक न रहने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

बिस्तर पर कपड़े उतारकर लेटो… हॉलीवुड एक्ट्रेस ने बताया इंडस्ट्री का काला सच

‘ए हंग्रीमैन हैज नो पॉलिटिक्स’

शनि पूजा में भूलकर भी न करें, ये गलतियां

पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ते ही फूटा गुस्सा, डिलीवरी बॉयज करेंगे स्ट्राइक

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं रखेंगी, वट सावित्री व्रत

Spread the love

One thought on “अभी गर्मी और करेगी बेजार, देश में कई जगह पारा 47 डिग्री के पार”

Comments are closed.

Prayagraj
Crime News Uttar Pradesh

BJP विधायक पूजा पाल के खाते से उड़ाए ₹1.55 लाख, PhonePe-UPI से हुई निकासी

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की चायल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। जालसाजों ने उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब एक लाख 55 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी सामने आने के बाद विधायक ने पुलिस से […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

किसान की बेटी बनी प्रोफेसर, बोलीं- पारदर्शी चयन से युवाओं का बढ़ा भरोसा फार्मासिस्ट-एक्स-रे टेक्नीशियन को मिली नौकरी, बोले- जिम्मेदारी से करेंगे सेवा Lucknow: लोकभवन सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विभिन्न विभागीय पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अलीगढ़ होटल में देह व्यापार का आरोप, सात गिरफ्तार

Aligarh: छर्रा थाना क्षेत्र के एक ओयो होटल में कथित अनैतिक देह व्यापार के मामले में पुलिस ने होटल संचालक समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, होटल में युवतियों को रुपयों का लालच देकर अनैतिक गतिविधियों में धकेले जाने की बात सामने आई है। सभी आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार […]

Spread the love
Read More