दर्दनाकः 80 साल के बुजुर्ग पति ने 72 वर्षीय पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मौत

Ghaziabad Murder Case

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, बुजुर्ग ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए दंग

Ghaziabad Murder Case :  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के गाजियाबाद जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सात जन्मों तक साथ निभाने का कसम खाने वाला एक शख्स अपनी पत्नी के साथ पांच दशक तक बिता लेता है। लेकिन अपने जीवन के आखिरी दिनों के आसपास उनसे गुस्से में पत्नी की हत्या कर डाली। जवानी में हत्या जैसे घिनौने अपराध से बचा वह शख्स बुढापे में पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से कई ताबड़तोड़ वार कर बैठा। उसके वार से घायल उसकी 72 वर्षीया पत्नी की जान चली गई। खबरों के मातबिक जीवन के आखिरी दौर में चल रहे एक शख्स को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी 72 वर्षीय पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है। लोग दबी जुबां जरूर चर्चा कर रहे हैं कि इस उम्र में कोई दूसरी भी नहीं मिलती। न 72 साल की मोहतरमा का किसी से सम्बन्ध होगा। इससे बड़ी चौंकाने वाली खबर यह है कि खून करने के बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। खबरों के मुताबिक 80 वर्षीय हरपाल की मानसिक स्थिति दुरुस्त नहीं थी। ऊपर से रोज पत्नी से झगड़ा होता था, इसी से आजिज आकर उसने अपनी ही पत्नी की नृशंस हत्या कर दिया

यह मामला गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके का है। जानकारी के अनुसार, तड़के करीब चार बजे हरपाल नामक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी उर्मिला पर कुल्हाड़ी से कई बार हमला किया। हमले में महिला के सिर, गर्दन और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। वारदात इतनी भयावह थी कि मौके पर ही चारों तरफ खून फैल गया। घटना के तुरंत बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस से कहा कि मैंने अपनी धर्मपत्नी को काट डाला है। आरोपी की बात सुनकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां चारपाई पर महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बुजुर्ग की मानसिक स्थिति लम्बे समय से ठीक नहीं थी। वह अपनी पत्नी के साथ बेटी के घर रह रहा था। परिवार के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। घटना के समय घर में नाती भी मौजूद थे, लेकिन वे अंदर कमरे में सो रहे थे। मृतका के नाती कुणाल ने पुलिस को बताया कि उसके नाना-नानी के बीच अक्सर विवाद होता था। रात को परिवार के अन्य सदस्य मेरठ गए हुए थे और बुजुर्ग दंपति बाहर चारपाई पर सो रहे थे। सुबह अचानक घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कम्प मच गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।साथ ही बुजुर्ग की मानसिक स्थिति और पारिवारिक विवाद के पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है। यह घटना केवल एक हत्या नहीं बल्कि बुजुर्गों की मानसिक स्थिति, पारिवारिक तनाव और घरेलू विवाद जैसे गंभीर मुद्दों की ओर भी इशारा करती है।विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती उम्र में मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। परिवार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है कि बुजुर्गों की भावनात्मक और मानसिक स्थिति को समझा जाए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने इन्हें चुना सूबे का सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी

जब प्याज बना चुनावी हथियार, भारतीय जनता पार्टी गई थी हार

अभी गर्मी और करेगी बेजार, देश में कई जगह पारा 47 डिग्री के पार

बिस्तर पर कपड़े उतारकर लेटो… हॉलीवुड एक्ट्रेस ने बताया इंडस्ट्री का काला सच

Untitled 1 copy
homeslider Uttar Pradesh

UP में बड़ा अनोखा मामला: महिला ने पांच दिनों में चार बच्चों को जन्म दिया

दो लड़के और दो लड़कियां, डॉक्टर भी हैरान लखनऊ। एक महिला एक बार में एक बच्चे को जन्म देती है। लेकिन मेडिकल साइंस के अनुसार कई बार एक साथ दो (जुड़वां), तीन (तिड़वां) या उससे अधिक बच्चों का जन्म भी संभव है। हालांकि ऐसे मामले बेहद दुर्लभ माने जाते हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद […]

Read More
Ghaziabad Crime News
Crime News Uttar Pradesh

बेशर्मी की हद पार, महिला रिशेप्सनिस्ट से लड़की की डिमांड करने लगे शहजादे

वाद-विवाद बढ़ा तो मार-पीट की आ गई नौबत, परेशान होकर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा पुलिस ने FIR दर्ज कर युवकों को ले गई थाने, सीसीटीवी फुटेज समेत साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस Ghaziabad Crime News :  गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित एक होटल में महिला मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आने […]

Read More
UP Weather Update
Uttar Pradesh

यूपी में कहर बनकर टूटा आसमान, 111 को लीला, कई घायल

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, सैकड़ों की गई जान, मचा हड़कंप नया लुक संवाददाता UP Weather Update :  पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में आसमान से आफत बरस रही है। ऊपर से प्रकृति ने ऐसा खेल खेला कि सैकड़ों लोगों की जान चली गई। सूबे में आए तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने भारी […]

Read More