हाथ से लिखे सवालों से WhatsApp तक: NEET-UG पेपर लीक की पूरी चेन बेनकाब

NEET UG paper leak 

NEET UG paper leak :  देशभर में चर्चा का विषय बने NEET-UG पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को लगातार नए सुराग मिल रहे हैं। अब इस मामले में राजस्थान कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

जांच में पता चला है कि लीक हुआ प्रश्नपत्र यश यादव नाम के व्यक्ति के जरिए राजस्थान तक पहुंचाया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, यश यादव की पहचान विकास बिवाल से थी और इसी संपर्क के माध्यम से प्रश्नपत्र को राजस्थान के कुछ छात्रों तक पहुंचाया गया। एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

 प्रश्नपत्र की हार्डकॉपी को स्कैन कर बनाई गई PDF

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि विकास बिवाल के पिता दिनेश बिवाल ने प्रश्नपत्र की हार्डकॉपी को स्कैन करके उसकी पीडीएफ फाइल तैयार की थी।

इसके बाद यह फाइल राजस्थान के सीकर जिले में मौजूद कुछ कोचिंग संस्थानों से जुड़े छात्रों तक पहुंचाई गई।

सीकर लंबे समय से मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी का बड़ा केंद्र माना जाता है।

ऐसे में इस मामले का वहां तक पहुंचना जांच एजेंसियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

 छात्रों से लिए गए 2 से 5 लाख रुपये

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में कई छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र हासिल करने के बदले उनसे 2 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक लिए गए थे। यह रकम अलग-अलग माध्यमों से आरोपियों तक पहुंचाई गई।

हालांकि मामले में सामने आए शुभम नाम के आरोपी ने खुद को इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड मानने से इनकार किया है। इसके बावजूद एजेंसियां सभी संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही हैं।

खुद परीक्षा पास नहीं कर पाया यश यादव

इस मामले में एक दिलचस्प बात यह भी सामने आई है कि पेपर लीक नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा यश यादव खुद परीक्षा पास नहीं कर पाया।

जानकारी के मुताबिक, वह BAMS यानी बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंसेज का छात्र है।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर प्रश्नपत्र सबसे पहले किस स्तर पर लीक हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

मनी ट्रेल पर जांच एजेंसियों का फोकसCBI और अन्य जांच एजेंसियों ने इस मामले में कई कोचिंग संस्थानों के स्टाफ और मालिकों से पूछताछ की है।

साथ ही गिरफ्तार आरोपियों और छात्रों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल जांच का सबसे बड़ा केंद्र “मनी ट्रेल” बना हुआ है।

एजेंसियां यह जानने में जुटी हैं कि पैसे किन लोगों के खातों में पहुंचे और इस नेटवर्क में कौन-कौन आर्थिक रूप से शामिल था।

शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

NEET-UG जैसे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में पेपर लीक की घटना ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

लाखों छात्र सालभर मेहनत करके इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मानी जा रही हैं।

सरकार और जांच एजेंसियों की कोशिश है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Cannes 2026 : आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल, फैंस बोले-याद आ गई ऐश्वर्या राय की

Cannes 2026 : आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल, फैंस बोले-याद आ गई ऐश्वर्या राय की

गुरु प्रदोष: कर्ज मुक्ति और विवाह बाधा दूर करने के लिए आज शाम जरूर करें…ये विशेष उपाय

आज का राशिफल : वृष और मेष समेत इन राशियों के व्यापारियों की लगेगी लॉटरी

समान विचारधारा के लोगों को अपने साथ जोड़ेगी कांग्रेस: संदीप दीक्षित

EPFO नया अपडेट: PF पैसा अब मिलेगा और भी आसान तरीके से

One thought on “हाथ से लिखे सवालों से WhatsApp तक: NEET-UG पेपर लीक की पूरी चेन बेनकाब”

Comments are closed.

NEET UG 2026
Education

पेपर लीक से परेशान छात्रों को आनंद सर की सलाह, हार मत मानो

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है। इसी बीच सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार  का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस पूरे मामले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए छात्रों से धैर्य बनाए रखने और दोबारा परीक्षा की तैयारी में जुटने […]

Read More
NEET UG 2026
Education homeslider National

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द! पेपर लीक के शक पर बड़ा फैसला

गेस पेपर से मैच हुए 120 सवाल, NTA ने रद्द की NEET UG परीक्षा मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बड़ा घोटाला? CBI के हवाले हुआ NEET मामला लखनऊ। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तीन मई 2026 को आयोजित हुई […]

Read More
रेलवे भर्ती 2026
Education

रेलवे भर्ती 2026 : 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

रेलवे भर्ती 2026 : भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने वर्ष 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 1644 पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि […]

Read More