रेलवे भर्ती 2026 : 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

रेलवे भर्ती 2026

रेलवे भर्ती 2026 : भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने वर्ष 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 1644 पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप के लिए निकाली गई है। इसमें विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड शामिल हैं जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, COPA, मैकेनिक, स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी) और मशीनिस्ट आदि।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट भी आवश्यक है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना  पांच मई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी। SC/ST उम्मीदवारों को  पांच  वर्ष और OBC उम्मीदवारों को तीन  वर्ष की आयु छूट मिलेगी। दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को भी अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़े

पटना में आज शपथ ग्रहण : सम्राट सरकार का विस्तार

चयन प्रक्रिया – बिना परीक्षा सीधा चयन

इस भर्ती में किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट बनाने के लिए 10वीं और ITI के अंकों को बराबर वेटेज (50-50 प्रतिशत) दिया जाएगा। दोनों के औसत अंकों के आधार पर फाइनल चयन सूची तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह प्रक्रिया उन युवाओं के लिए बेहद फायदेमंद है जो बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया  पांच मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार  चार जून 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या: मां बोलीं – “हत्यारे को उम्रकैद मिले”

 

आवेदन करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं

सबसे पहले Apprenticeship India Portal पर जाएं।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं।
‘Establishment Search’ में जाकर SECR रायपुर सर्च करें।
अपनी ट्रेड के सामने दिए गए ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
10वीं मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

पटना में आज शपथ ग्रहण : सम्राट सरकार का विस्तार

कानपुर हादसा : नहर में गिरी बस ने फिर उठाए सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल

सीजफायर के बीच अमेरिका का बड़ा हमला, ईरानी तेल टैंकर को बनाया निशाना-ट्रंप ने दी फिर बमबारी की धमकी

BJP मल्टीलेयर भ्रष्टाचार करके वोटों की लूट कर रही: अखिलेश

One thought on “रेलवे भर्ती 2026 : 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर”

Comments are closed.

Education Politics Uttar Pradesh

यूपी में योगी सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती के लिए चरित्र सत्यापन (कैरेक्टर वेरिफिकेशन) से जुड़े नियमों को सख्त कर दिया है। नए दिशानिर्देशों के तहत हिंसक तरीकों से सत्ता परिवर्तन की मांग […]

Read More
Education Uttar Pradesh

UP PET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, आगरा से गोरखपुर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

UP PET Exam:  उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए आगरा, कानपुर, मथुरा, लखनऊ, गोरखपुर, बलिया और आजमगढ़ समेत कई शहरों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा […]

Read More
Education Social Issues Uttar Pradesh

रूकिये देखिए तब जाईये कहीं देर न हो जाए?

Lucknow अधिकांशतः नारी अपने आप की, नही किसी के बाप की मोबाइल की अश्लील हरकतें सामाजिक रिश्तों को मिटा नही रही हैं क्या?   विजय श्रीवास्तव Lucknow: शोसल मीडिया के नंगे और भोंडेपन का सबसे ज्यादा बुरा असर भारतीय किशोरों व युवाओं पर पड़ रहा है लेकिन दुर्भाग्य यह है कि हमारे यहां इस पर […]

Read More