दिल्ली की जनता से संजय दत्त पूछेंगे ‘आखिरी सवाल’, 13 मई को मेगा प्रीमियर

संजय दत्त

अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आखिरी सवाल’ लेकर आ रहे हैं संजय दत्त, जानें कौन है लीड रोल में…

राजनीति और फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों के बीच संजय दत्त दिखाएंगे अपना जलवा

Bollywood News : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी के साथ लौट रहे हैं फिल्म आखिरी सवाल’ में। यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी है और अब 13 मई को दिल्ली में इसका मेगा प्रीमियर आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीतिक और प्रशासनिक जगत के लिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई प्रमुख हस्तियां और वरिष्ठ राजनेता शामिल होंगे‘आखिरी सवाल’ धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बना रही है। फिल्म की घोषणा और इसका दमदार टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई थी। टीज़र में दिखाई गई कहानी को लेकर खास उत्साह देखने को मिला है, जिसमें ऐतिहासिक और राजनीतिक घटनाओं की झलक मिलती है। खासकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी घटनाओं की झलक ने दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है। इसी वजह से यह फिल्म 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

 13 मई को दिल्ली में भव्य प्रीमियर

फिल्म का सबसे बड़ा इवेंट 13 मई को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह प्रीमियर अब तक के सबसे बड़े फिल्म प्रीमियर्स में से एक माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस इवेंट में फिल्म जगत के बड़े नामों के साथ-साथ वरिष्ठ राजनेता, नौकरशाह और कई प्रभावशाली हस्तियां शामिल होंगी। यह आयोजन दिल्ली के एंटरटेनमेंट और राजनीतिक दोनों सर्किट में खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।

ये भी पढ़े

EPFO ने दी सख्त चेतावनी, तुरंत अपडेट करें मोबाइल नंबर वरना होगा नुकसान

 

 CBFC विवाद और बाद की स्थिति

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की समीक्षा प्रक्रिया के कारण चर्चा में रही। इस दौरान फिल्म की रिलीज और ट्रेलर लॉन्च को लेकर कई अनिश्चितताएं बनी हुई थीं। लेकिन अब CBFC से आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। मेकर्स ने राहत की सांस ली है और अब पूरी टीम आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़े

Hyundai India FY27 में लॉन्च करेगी 2 नई SUV, EV सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर

फिल्म की टीम और निर्माण

‘आखिरी सवाल’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जो अपने प्रभावशाली निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद को-प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हुए हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं, जो फिल्म को एक मजबूत और गहराई भरा नैरेटिव देते हैं।

ये भी पढ़े

बाजार में आग लगाने को तैयार है Reliance का यह SALE, जानकर रह जाएंगे दंग

 

रिलीज डेट और उम्मीदें

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। दिल्ली का यह भव्य प्रीमियर फिल्म के लिए एक बड़ा प्रमोशनल प्लेटफॉर्म साबित होगा। फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह अपने विषय और प्रस्तुति के कारण दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

बाजार में आग लगाने को तैयार है Reliance का यह SALE, जानकर रह जाएंगे दंग

नीट परीक्षा रद्द, छात्र परेशान, सड़क पर संग्राम

Hyundai India FY27 में लॉन्च करेगी 2 नई SUV, EV सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर

EPFO ने दी सख्त चेतावनी, तुरंत अपडेट करें मोबाइल नंबर वरना होगा नुकसान

रणवीर सिंह
Entertainment

रणवीर सिंह बनेंगे भगवान शिव! ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर आएगी मेगा फिल्म

 रणवीर सिंह इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अभिनेता को लेकर एक नई और बड़ी खबर सामने आई है। चर्चा है कि रणवीर सिंह अब बड़े […]

Read More
Cannes 2026
Entertainment

Cannes 2026 : ऐश्वर्या से आलिया तक, रेड कार्पेट पर दिखेगा बॉलीवुड का ग्लैमर

Cannes 2026 :  दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शामिल कान फ़िल्म समारोह  एक बार फिर चर्चा में है। फ्रांस में आयोजित होने वाला यह इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हर साल सिनेमा, फैशन और ग्लैमर का सबसे बड़ा मंच बन जाता है। इस बार 79वें कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 12 मई से 23 […]

Read More
WhatsApp Image 2026 05 08 at 3.22.19 PM
Entertainment

बॉबी के बंदर को मिला दबंग का साथ, अब टीजर में देखिए क्या है मामला

सलमान खान ने ‘बंदर’ का टीज़र किया शेयर, अपने फैंस से की देखने की अपील बॉबी के नए अवतार को देखने के लिए फैंस हो रहे हैं बेकरार, पांच जून को सिनेमाघर पहुंचेगी बंदर श्री लक्ष्मी जबरदस्त वेबसीरीज आश्रम से खुद को एक दमदार एक्टर के रूप में स्थापित कर चुके बॉबी देओल को बॉलीवुड […]

Read More