भारत में रेलवे अब सिर्फ सफर का साधन नहीं बल्कि भविष्य की सबसे तेज और भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बनने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्रीअश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कई बड़े खुलासे करते हुए बताया कि आने वाले वर्षों में भारतीय रेलवे ऐसी हाईस्पीड सेवाएं शुरू करने जा रही है जो कई रूटों पर फ्लाइट को भी पीछे छोड़ देंगी। रेल मंत्री के मुताबिक दिल्ली से लखनऊ का सफर अब करीब दो घंटे में पूरा हो सकेगा। वहीं दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में सिर्फ तीन घंटे 50 मिनट लगेंगे। यह बदलाव देश के तेजी से विकसित हो रहे रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और हाईस्पीड कॉरिडोर का नतीजा होगा।
ये भी पढ़े
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तय बजट का लगभग 98 प्रतिशत हिस्सा फरवरी के अंत तक खर्च कर दिया था। इससे यह साफ होता है कि रेलवे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार केवल नई ट्रेनें नहीं चला रही बल्कि पूरे ट्रैक नेटवर्क को आधुनिक बनाया जा रहा है। रेल मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक देश में लगभग 49 हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा चुका है। यह जर्मनी के पूरे रेल नेटवर्क से भी ज्यादा है। इसके अलावा करीब 36 हजार किलोमीटर नई रेलवे लाइनें बिछाई गई हैं जो स्विट्जरलैंड के रेल नेटवर्क से लगभग छह गुना ज्यादा मानी जा रही हैं।
ये भी पढ़े
अगर आपको बदलना है फोन तो ट्राई करें वीवो और वन प्लस के यह चार नए गैजेट
सरकार मुंबई और पुणे के बीच एक नया हाईस्पीड रेल कॉरिडोर भी तैयार कर रही है। इस रूट पर यात्रा का समय सिर्फ 28 मिनट रह जाएगा। वहीं पुणे से हैदराबाद का सफर एक घंटा 55 मिनट में पूरा होगा और हैदराबाद से बेंगलुरु पहुंचने में करीब दो घंटे लगेंगे। रेल मंत्री ने कहा कि जब ट्रेनें इतनी तेज और सुविधाजनक हो जाएंगी तो लोग फ्लाइट की जगह रेलवे को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने साफ कहा कि आने वाले समय में कई एयर रूट ऐसे होंगे जहां एयरलाइंस को नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि 99 प्रतिशत यात्री ट्रेन से सफर करना पसंद करेंगे।
ये भी पढ़े
अब स्मार्ट कार्ड दिखाकर ही मुफ्त यात्रा कर सकती हैं ये महिलाएं
बेंगलुरु और चेन्नई के बीच भी हाईस्पीड नेटवर्क तैयार किया जा रहा है जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा समय सिर्फ 78 मिनट रह जाएगा। इससे दोनों शहर लगभग एक संयुक्त महानगर की तरह जुड़ जाएंगे। भारतीय रेलवे का यह नया विजन देश की ट्रैवल इंडस्ट्री को पूरी तरह बदल सकता है। तेज रफ्तार ट्रेनें, आधुनिक स्टेशन और बेहतर सुविधाएं अब लोगों को नया ट्रैवल एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में रेलवे न केवल सस्ता बल्कि सबसे तेज सफर का विकल्प भी बन सकता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
RCB कोच एंडी फ्लावर पर IPL का बड़ा जुर्माना
अगर आपको बदलना है फोन तो ट्राई करें वीवो और वन प्लस के यह चार नए गैजेट
PM मोदी की पश्चिम एशिया संकट पर अपील, आत्मनिर्भरता पर जोर, राहुल गांधी का तीखा पलटवार

One thought on “भारतीय रेलवे का बड़ा धमाका, दिल्ली-लखनऊ सफर होगा बेहद तेज”
Comments are closed.