BIG NEWS: दो विमान आपस में टकराए, बाल बाल बचे यात्री और क्रू मेंबर

Untitled 8 copy 9
  • आकाशा एयर और स्पाइस जेट की विमानों के विंग्स आपस में टकराए

नया लुक ब्यूरो

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) पर 16 अप्रैल 2026 की सुबह एक संभावित बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब SpiceJet और Akasa Air के दो विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए। यह घटना टैक्सीवे पर हुई, जब दोनों विमान उड़ान से पहले या लैंडिंग के बाद धीरे-धीरे रनवे की ओर बढ़ रहे थे। टक्कर के बावजूद राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टक्कर के कारण विमानों के विंग्स को कुछ नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों और तकनीकी टीम ने तुरंत स्थिति को संभाला और दोनों विमानों को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया।
अब इस मामले की जांच की जा रही है कि यह हादसा मानवीय त्रुटि, समन्वय की कमी या किसी तकनीकी वजह से हुआ। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) भी इस घटना की समीक्षा कर सकता है।

ये भी पढ़े

लखनऊ के बाद गाजियाबाद में आग का कहर, कई घरों के सपने खाक

भारतीय रेलवे का बड़ा धमाका, दिल्ली-लखनऊ सफर होगा बेहद तेज

स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, 16 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सींग के दौरान कंपनी का Boeing 737-700 विमान दूसरी एयरलाइन के विमान से टकरा गया। इस हादसे में स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंगलेट और दूसरे विमान के पिछले हिस्से (हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर) को नुकसान पहुंचा। विमान को फिलहाल दिल्ली में ही रोक दिया गया है।

वहीं आकासा एयर की ओर से कहा गया कि उनका विमान अपनी निर्धारित स्थिति में खड़ा था, तभी दूसरी एयरलाइन के विमान ने उसे टक्कर मार दी। आकासा की फ्लाइट QP 1406 दिल्ली से हैदराबाद जा रही थी, लेकिन टक्कर के बाद उसे वापस पार्किंग एरिया में ले जाया गया। एयरलाइन के अनुसार सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Today’s Horoscope मेष : व्यावसायिक संदर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More
Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More