रविवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत… जानें आज का राशिफल

Today's Horoscope

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता और धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ राशियों को अपने व्यवहार, स्वास्थ्य और निर्णयों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन, कारोबार और करियर से जुड़े मामलों में ग्रहों की चाल महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष राशि : तकनीकी खराबी के कारण आप के कार्य लंबित होंगे। आपकी लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल-पुथल संभव है।

वृषभ राशि : आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा।

मिथुन राशि : परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आयेंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं, वह गलत है।

कर्क राशि : कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आपका अपना आप को धोखा दे सकता है।

ये भी पढ़े

मासिक कालाष्टमी व्रत 2026: आज काल भैरव की आराधना का विशेष दिन, जानें मुहूर्त, महत्व और उपाय

सिंह राशि : तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

कन्या राशि : लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

तुला राशि : अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

वृश्चिक राशि : कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता जरुर मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

ये भी पढ़े

ये 12 नायाब रत्न दूर कर सकते हैं 12 प्रकार की बीमारियां

धनु राशि : कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

मकर राशि : आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लायें। यात्रा के योग है। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंब होगा।

कुम्भ राशि : किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

मीन राशि : साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Mafia
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के […]

Spread the love
Read More
NCR
homeslider National Weather

मानसून ने बढ़ाई मुश्किलें, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

NCR राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते दिन रेड अलर्ट के बाद आज दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने करीब 15 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कई […]

Spread the love
Read More
Political
Analysis homeslider Politics

मुखर योगी और अखिलेश की सियासी कसमकस

Political मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी यही करते थे। वो दोपहर 12 बजे सो कर उठते थे। दो बजे तैयार होते थे। पांच बजते-बजते उनके जिम जाने का समय हो जाता था और शाम 7 […]

Spread the love
Read More