शाह और मोहन आज तय करेंगे पश्चिम बंगाल का ‘माझी’

पश्चिम बंगाल

शुवेंदु या मित्रा कौन बनेगा विधायक दल का ‘अधिकारी’, मंथन शुरू

अमित शाह के नेतृत्व में आज चुना जाएगा बंगाल का विधायक दल का नेता

नया लुक ब्यूरो

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आज औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कोलकाता में दोपहर दो बजे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, जिसे राज्य की राजनीति के लिए बेहद निर्णायक माना जा रहा है। इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका भी अहम रहने वाली है, क्योंकि इसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों नेता मिलकर पश्चिम बंगाल के सभी बीजेपी विधायकों की राय लेंगे और यह तय करेंगे कि किसे विधायक दल का नेता चुना जाए।

ये भी पढ़े

केरल कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज, के.सी. वेणुगोपाल सबसे आगे

 

सूत्रों के अनुसार, बैठक में विधायकों से व्यक्तिगत और सामूहिक चर्चा के माध्यम से फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद जो नाम सामने आएगा, उसी को विधायक दल का नेता घोषित किया जाएगा। यह नेता आगे चलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। बैठक के बाद बीजेपी नेता राजभवन जाकर राज्यपाल के समक्ष सरकार गठन का औपचारिक दावा पेश करेंगे। इसके बाद अगले दिन यानी  नौ मई को भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने की तैयारी है।

ये भी पढ़े

खबरदार! यदि आप भी खेलते हैं ‘ऑनलाइन गेम्स’ तो आपके ऊपर भी है राडार

बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनाई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा देश के लगभग 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, जिससे यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर का राजनीतिक आयोजन बन जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह शपथ ग्रहण समारोह केवल सत्ता परिवर्तन का संकेत नहीं होगा, बल्कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की भविष्य की रणनीति का भी प्रदर्शन होगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

ये भी पढ़े

Spread the love

National Politics West Bengal

ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर में भी बड़ा झटका लगा है। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में ममता गुट के उम्मीदवार रबिउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। रबिउल आलम चौधरी के नाम वापस लेने […]

Spread the love
Read More
Baba Bageshwar's statement
Politics West Bengal

बाबा बागेश्वर के बयान पर बंगाल में सियासी घमासान

Baba Bageshwar’s statement: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा से पहले कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर के एक बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है। हावड़ा के लिलुआ में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने दुर्गापूजा पंडालों और देवी प्रतिमाओं के आसपास मांसाहारी भोजन की बिक्री और सेवन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने बंगाल […]

Spread the love
Read More
West Bengal CM
National Politics West Bengal

CM शुभेंदु अधिकारी बाल-बाल बचे

अब सड़क मार्ग से जाएंगे CM West Bengal CM: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। CM शुभेंदु अधिकारी कोलकाता से पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी और खराब मौसम के चलते इसे बीच रास्ते में […]

Spread the love
Read More