में मुंबई इंडियंस की ऐसी हालत क्यों हुई? हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर उठे सवाल

हार्दिक पांड्या

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले किसी ने भी यह उम्मीद नहीं की थी कि 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से सबसे पहले बाहर होने की कगार पर पहुंच जाएगी। लेकिन यह सीजन मुंबई के लिए अब तक किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है।2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या के बयान ने भी स्थिति को लगभग साफ कर दिया, जिसमें उन्होंने माना कि यह सीजन टीम के लिए बेहद खराब रहा है।

स्टार बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन : टीम में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद होने के बावजूद प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
सूर्यकुमार यादव इस सीजन सिर्फ 183 रन (औसत 20 के आसपास) ही बना सके, जबकि तिलक वर्मा एक शतक के बाद भी निरंतरता नहीं दिखा पाए। लगातार फॉर्म खराब होने के बावजूद प्लेइंग इलेवन में बदलाव न करना टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ।

 रोहित शर्मा की चोट बनी बड़ी समस्या  :  पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शुरुआती चार मैचों के बाद चोटिल हो गए। उन्होंने 137 रन (औसत 45) बनाए थे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में टीम को अनुभव की भारी कमी महसूस हुई।

ये भी पढ़े 

नदी में तीन भाई बहनों की विभत्स लाश मिलने से सनसनी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जसप्रीत बुमराह का प्रभाव कम हुआ  : स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीजन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।
9 मैचों में सिर्फ 3 विकेट लेना उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े करता है। साथ ही, गेंदबाजी रणनीति में लगातार बदलाव का भी फायदा नहीं मिला।

 हार्दिक पांड्या की कप्तानी और प्रदर्शन पर सवाल :  कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में प्रभाव छोड़ने में असफल रहे।
उन्होंने बल्ले से 146 रन (औसत 20) और गेंदबाजी में केवल 4 विकेट लिए।दबाव वाले मौकों पर रणनीतिक फैसलों की कमी और आक्रामकता की कमी भी टीम के प्रदर्शन पर भारी पड़ी।

ये भी पढ़े  

Delhi Fire Tragedy : विवेक विहार में AC ब्लास्ट के बाद नौ लोगों की मौत

पावरप्ले में कमजोर शुरुआत : मुंबई इंडियंस पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत करने में लगातार असफल रही।
9 मैचों में केवल एक बार ही टीम 70+ रन बना सकी, जिसका सीधा असर बड़े स्कोर और मैच परिणामों पर पड़ा।

 अब आगे क्या? : मुंबई इंडियंस के पास लीग स्टेज में अभी 5 मैच बचे हैं।अगर टीम सभी मैच जीतती है तो वह 14 अंकों तक पहुंच सकती है, लेकिन प्लेऑफ के लिए उसे अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।
एक भी हार उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को खत्म कर सकती है।

कम पानी पीते हैं? डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल

प्यार, इश्क या मोहब्बत: प्रधान के चक्कर में एक नई नवेली दुल्हन हुई फ़ुर्र

बंगाल परिणाम के अगले दिन UP में भी बढ़ सकता है मंत्रियों का पद और कद

 

 

Sports

कौन हैं उमा काशवी? छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, अब WPL में दिखाएंगी दम

Uma Kashvi: भारतीय महिला क्रिकेट में एक नई प्रतिभा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। महज 15 साल की उम्र में कर्नाटक की युवा ऑलराउंडर उमा काशवी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें WPL 2027 के ऑक्शन में 10 लाख रुपये में अपनी टीम […]

Read More
Sports

‘हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है’, न्यूजीलैंड पर जीत के बाद बोले श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर है और मुकाबले में इसका उदाहरण भी देखने को मिला। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 […]

Read More
Sports

तिलक वर्मा ने पलटी बाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

Christchurch: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को चार विकेट से हरा दिया। शनिवार, 24 अक्टूबर को हेगले ओवल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 181 रनों का लक्ष्य 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की जीत […]

Read More