बंगाल परिणाम के अगले दिन UP में भी बढ़ सकता है मंत्रियों का पद और कद

Yogi Adityanath
  • दो ब्राह्मण चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह
  • सपा से आए नेताओं को मिल सकती है जगह, खिल सकते हैं उनके चेहरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं, जिससे कई नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर असर पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। यह फेरबदल पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के ठीक अगले दिन होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे इसके राजनीतिक मायने और भी अहम हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि पांच से सात नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, जबकि कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में कटौती या बदलाव संभव है। एक करीबी मंत्री के विभाग में कमी और दो मंत्रियों को संगठन में भेजे जाने की चर्चा भी है।

प्यार, इश्क या मोहब्बत: प्रधान के चक्कर में एक नई नवेली दुल्हन हुई फ़ुर्र

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस

पश्चिमी यूपी में जाट और गुर्जर बिरादरी को साधने की कोशिश हो सकती है, जबकि पूर्वांचल के दो ओबीसी चेहरों को सियासी ताकत मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा एक नए ब्राह्मण चेहरे की एंट्री और एक पुराने ब्राह्मण नेता की वापसी भी संभव मानी जा रही है। दलित समाज से भी दो नए चेहरों को शामिल किए जाने की बात सामने आ रही है।

किन नेताओं के नाम चर्चा में?

संभावित नामों में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, अशोक कटारिया, पूजा पाल, श्रीकांत शर्मा, राजीव तरारा, कृष्णा पासवान और राजेश्वर सिंह जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही बागी सपा विधायकों को भी साधने की कोशिश हो सकती है, जिससे उनका राजनीतिक भविष्य चमक सकता है।

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और कितना गिरेगा हमारा समाज,धिक्कारेगा समाज,पापी की नजर पड़ी

पुराने मंत्रियों पर असर

इस फेरबदल में कई दिग्गज नेताओं के विभाग बदले जा सकते हैं, कुछ का कद घट सकता है तो कुछ को प्रमोशन भी मिल सकता है। 4 मई को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक को पुराने मंत्रियों के लिए अंतिम बैठक के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक सरकार या पार्टी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए सभी बदलाव फिलहाल संभावनाओं और सूत्रों पर आधारित हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और कितना गिरेगा हमारा समाज,धिक्कारेगा समाज,पापी की नजर पड़ी

प्यार, इश्क या मोहब्बत: प्रधान के चक्कर में एक नई नवेली दुल्हन हुई फ़ुर्र

झारखंड में 500 करोड़ से अधिक का ट्रेज़री घोटाला

पत्नी को प्रेमी के बांहों में अंतरंग देख होश खो बैठा पति और….

Uttar Pradesh

नौतनवां नगर पालिका में अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दी नई गाड़ियों की सौगात

नगर की सफाई और पेयजल व्यवस्था प्राथमिकता: नगर अध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां महराजगंज प्रकाश पर्व दीपावली के मद्देनजर नौतनवां नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कर दो नए […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा […]

Read More