Delhi Fire Tragedy : विवेक विहार में AC ब्लास्ट के बाद नौ लोगों की मौत

Delhi Fire Tragedy

Delhi Fire Tragedy : दिल्ली के विवेक विहार इलाके में हुआ भीषण अग्निकांड राजधानी के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक बन गया है। देर रात एक रिहायशी इमारत में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे  नौ लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना न सिर्फ इलाके बल्कि पूरे शहर को झकझोर देने वाली है।

कैसे भड़की आग?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग की शुरुआत एक एयर कंडीशनर (AC) में हुए ब्लास्ट से हुई। यह धमाका इतना तेज था कि देखते ही देखते आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल तक फैल गई। हर मंजिल पर दो फ्लैट होने के कारण कुल 6 फ्लैट आग की चपेट में आ गए। सुबह करीब 3:47 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

ये भी पढ़े

पेंटागन पर ईरान का हमला : ‘जंग के खर्च पर गुमराह कर रहा अमेरिका’, लगाए गंभीर आरोप

 

रेस्क्यू ऑपरेशन और बचाव कार्य

आग लगने के बाद इमारत में रहने वाले लोग घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग अपने फ्लैटों में फंस गए थे। दमकल विभाग, पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मिलकर तुरंत राहत कार्य शुरू किया। करीब 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोग हल्के रूप से घायल हुए, जिन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 12 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार, 3 मई को सुबह करीब 3:48 बजे विवेक विहार थाने में आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, एसएचओ और एसीपी टीम के साथ मौके पर पहुंची। साथ ही क्राइम टीम और DDMA की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही। पुलिस ने बताया कि आग मुख्य रूप से इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है और घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े

पहले मुंबई इंडियंस और अब LSG ने नहीं दिया मौका, अर्जुन तेंदुलकर अब इस लीग में दिखा सकते हैं दम

मृतकों की पहचान

इस दर्दनाक हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान इस प्रकार हुई है अरविंद (60 वर्ष) , अनीता जैन (58 वर्ष) , निशांत जैन (35 वर्ष) , अंचल जैन (33 वर्ष) , मास्टर आकाश जैन (1.5 वर्ष) , शिखा जैन (45 वर्ष) , नितिन जैन (लगभग 50 वर्ष) , शैले जैन (लगभग 48 वर्ष) सम्यकन जैन (लगभग 25 वर्ष) , इनमें एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं, जिससे यह हादसा और भी ज्यादा दुखद हो गया है। मुख्यमंत्री ने जताया शोक इस घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और मृतकों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी और राहत एवं बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

खाली पेट पिएं आंवला जूस, तेजी से घट सकता है वजन; कई बीमारियों का जोखिम भी होगा कम

UP News : सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा , जर्जर टंकी ने ली मासूम की जान

Untitled 5 copy
Crime News Delhi homeslider

उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कुलदीप सेंगर को मिली राहत पर लगाई रोक

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को राहत देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दी थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने […]

Read More
दिल्ली
Delhi

बारात में देरी पड़ गई भारी, बस ऑपरेटर पर लगा 64 हजार रुपये का जुर्माना

दिल्ली से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बारात ले जाने वाली बस के लेट होने और रास्ते में खराब हो जाने के कारण बस ऑपरेटर को भारी जुर्माना भरना पड़ा। दिल्ली कंज्यूमर कमीशन ने इस मामले को गंभीर सेवा लापरवाही मानते हुए बस सेवा देने वाली कंपनी पर […]

Read More
गर्मी
Delhi homeslider National

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज : गर्मी से राहत,आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रह सकता है। मौसम […]

Read More