प्रेम प्रसंग में शादी की जिद बनी मौत की वजह…गांव में मचा कोहराम

प्रेम प्रसंग
  • BA छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
  • परिजनों के इनकार और प्रेमी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

लखनऊ।   उत्तर प्रदेश के फतनपुर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।  जानकारी के अनुसार, छात्रा का पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच संबंध काफी गहरे हो गए थे और वे शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे। हालांकि परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन छात्रा शाम को आटा पिसवाने चक्की पर गई थी। लौटते समय रास्ते में उसके प्रेमी ने उसे रोककर साथ चलने की बात कही। इसी दौरान आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद युवक मौके से भाग निकला। घर लौटने के बाद छात्रा अपने कमरे में चली गई। देर रात उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन चिंतित हो गए। रोशनदान से झांकने पर उन्होंने छात्रा को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें

आप भी रहना चाहते हैं फिट तो रोज जमकर करें सेक्स

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतका पांच बहनों में सबसे छोटी थी। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर छात्रा ने यह कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर प्रेम संबंधों, पारिवारिक तनाव और युवाओं के मानसिक दबाव पर गंभीर सवाल खड़े करती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

नेपाल ने सख्त किए आयात नियम: बिना MRP वाले भारतीय सामान की एंट्री बंद

Spread the love

Crime News

गाजीपुर: फर्जी कंपनी खोलकर निवेशकों की गाढ़ी कमाई लुटने वाले दो गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : गाजीपुर पुलिस ने फर्जी कंपनी के जरिए से निवेशकों से उनकी गाढ़ी कमाई हड़पकर फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी एजेंट बनाकर निवेशकों से धनराशि जमा कराया और वेतन एवं निवेशित धनराशि पर पांच प्रतिशत मासिक ब्याज देने का प्रलोभन […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

मेष: काम में प्रगति के योग, बातचीत में संयम रखें।

Today’s Horoscope and Panchang मेष :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

तालकटोरा: चोर समझकर लोगों ने दौड़ाया तो युवक ने छत से लगाई छलांग, मौत

मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही मृतक की राजाजीपुरम में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: तालकटोरा थाना क्षेत्र राजाजीपुरम में एक युवक मकान घुस आया। आसपास के लोगों ने देखा तो वह मकान की छत से छलांग लगा दी। युवक को छत से कूदने पर लोग भाग खड़े हुए और इसकी […]

Spread the love
Read More