नेपाल में भीषण सड़क हादसा, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, 20 तीर्थयात्रियों की मौत

UP Road Accident
  • बारिश और कीचड़ बना हादसे की वजह, रोल्पा जिले में मचा हड़कंप

नेपाल में भीषण सड़क हादसा। नेपाल की राजधानी काठमांडू से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आई है। गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक जीप तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रोल्पा जिले के थवांग ग्रामीण नगरपालिका के जलजाला क्षेत्र में हुई।

बारिश के कारण सड़क पर भारी कीचड़ हो गया था, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया और करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि जीप में सवार सभी 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 हादसों ने बढ़ाई चिंता

गौरतलब है कि हाल ही में नेपाल में एक और बड़ा हादसा हुआ था। 10 फरवरी को मध्य नेपाल में एक यात्री बस तामाकोशी नदी में गिर गई थी, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 8 अन्य घायल हो गए थे। यह बस काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही थी और बागमती प्रांत के रामेछाप नगरपालिका क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों ने नेपाल के पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा और मौसम के प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

नेपाल ने सख्त किए आयात नियम: बिना MRP वाले भारतीय सामान की एंट्री बंद

 

Spread the love

homeslider Jharkhand

झारखंड हाईकोर्ट से मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा को बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में जमानत याचिका खारिज

 नया लुक ब्यूरो  Jharkhand News : झारखंड हाईकोर्ट ने चर्चित दुष्कर्म मामले में आरोपी मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले रांची सिविल कोर्ट भी आरोपी की जमानत अर्जी को अस्वीकार कर चुकी थी। हाईकोर्ट ने नहीं दी […]

Spread the love
Read More
homeslider National Politics

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल पर फिलहाल विराम, मॉनसून सत्र में नहीं होगा पेश; JPC का कार्यकाल बढ़ा

Parliament News : संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (एक देश, एक चुनाव) से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब यह विधेयक मौजूदा मानसून सत्र में पेश नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही इस बिल की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति […]

Spread the love
Read More
SI Social Media
Crime News homeslider

वर्दी में रील बनाने वाले SI की सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज

फरेंदा थाने में तैनात SI अतुल सिंह की रील को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म उमेश चन्द्र त्रिपाठी Government Employees and Social Media: फरेंदा थाने में तैनात उपनिरीक्षक अतुल सिंह की सोशल मीडिया पर सक्रियता इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों द्वारा दिए […]

Spread the love
Read More