AutoMobile: अब Maruti Suzuki करने जा रही है बड़ा धमाका

Untitled 7 copy
अंशिका यादव
अंशिका यादव
  • साल 2026 में आ रही गाड़ियां मार्केट में लगा देंगी आग
  • 5-स्टार रेटिंग के साथ Maruti Suzuki बाजार में देगी प्रतिद्वंदियों को तगड़ा कम्पटीशन

लखनऊ/नई दिल्ली। पिछले साल रेस में पिछड़ गई मारुति-सुजुकी (Maruti Suzuki) साल 2026 में अपने विरोधियों को जबरदस्त टक्कर देने के मूड में है। कम्पनी इस साल अपनी पहली ईवी कार भी मैदान में उतार चुकी है। साथ ही वह तीन और नई कारों के साथ बाजार में धूम मचा रही कम्पनियों की खुशियों पर लगाम भी लगा सकती है। ऑटोमोबाइल के जानकारों का कहना है कि कम रख-रखाव और हर जगह मरम्मत के लिए मिस्त्रियों की उपबल्धता मारुति सुजुकी को देश का नम्बर-1 ब्रांड बनाती है। कम रेंज में जितनी गाड़ियां Maruti Suzuki के पास है, उतनी गाड़ियां शायद की किसी और वेरिएंट या कम्पनी के पास हो।

बताते चलें कि वर्ष 2025 में ने भारतीय बाज़ार में केवल एक नई कार, मिडसाइज़ SUV विक्टोरिस लॉन्च की। यह कंपनी की सामान्य वार्षिक लॉन्च दर (2-3 मॉडल) से कम रही। हालांकि साल 2026 मारुति सुजुकी के लिए एक बड़ा साल साबित हो सकता है। कम्पनी मार्केट में बड़ा ‘कमबैक’ करने को तैयार है। साल 2026 में कम्पनी अपने पोर्टफोलियो में दो इलेक्ट्रिक वाहन, एक फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल और एक अपडेटेड कॉम्पैक्ट SUV शामिल करके मैदान में उतर रही है।

जयकांत मैनेजर मारुति सुजुकी
जयकांत मैनेजर मारुति सुजुकी

Maruti Suzuki एरिना के सीनियर मार्केटिंग अफसर जयकांत कहते हैं कि कम्पनी ने तय किया था कि गाड़ियां जो भी मार्केट में उतारी जाएंगी, वो 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ उतारी जाएंगी। इस पर काम करने के चक्कर में साल 2025 में कम गाड़ियां बाजार में आईं। लेकिन विक्टोरियस ने आकर मार्केट में तहलका मचा दिया। विक्टोरियस बाजार में धड़ल्ले से बिक रही हैं। वह गाड़ी दो वेरिएंट में है- पहला पेट्रोल और दूसरा सीएनजी। पेट्रोल वेरिएंट करीब 17 किमी प्रतिलीटर का एवरेज दे रही है। वहीं सीएनजी विक्टोरियस करीब 22 किमी-प्रति किग्रा का माइलेज दे रही है। जयकांत बताते हैं कि मार्केट में बढ़े कम्पटीशन में बने रहने के लिए Maruti Suzuki ने अपनी पुराने सभी मॉडलों को अपग्रेड किया है। चाहे वो दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति स्विफ्ट हो या फिर डिजायर। सभी गाड़ियों की सेफ्टी रेटिंग पर अपग्रेडेशन किया जा रहा है।

ये भी पढ़े

 भीषण गर्मी में बिजली की मांग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 252.07 गीगावाट पर पहुंची खपत

लखनऊ केटीएल सेमरा यूनिट के मैनेजर उदयभान सिंह कहते हैं कि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में गाड़ियों के न होने के कारण थोड़ा पीछे हो रहे थे। लेकिन जबसे मार्केट में Maruti Suzuki ने ई-विटारा उतारा, तबसे फिर हमारे आस-पास कोई और ब्रांड या कम्पनी नजर नहीं आ रहा है। हम अपने ग्राहकों को कम दाम में सर्विस उपबल्ध कराते हैं, साथ ही उनकी सुविधा और पॉकेट का भी ध्यान रखते हैं। बकौल उदयभान, एरीना और नेक्सा दो यूनिट होने के कारण गाड़ियों की लॉन्चिंग आपको कम दिखेगी, लेकिन अब जो भी गाड़ी Maruti Suzuki बना रही है, सबको 5-स्टार रेटिंग के आसपास बना रही है। कम्पनी के उच्चाधिकारियों ने बताया है कि इस साल आने वाली विटारा फेसलिफ्ट भी 5-स्टार रेटिंग कार होगी।

जानिए Maruti Suzuki साल 2026 में कौन-कौन सी गाड़ियों को कर रहा लॉन्च

दुनिया में सबसे ज्यादा कार बेचने का रिकार्ड बना चुकी कम्पनी Maruti Suzuki साल 2025 की कसक वर्ष 2026 में पूरी करने को तैयार है। एक गाड़ी साल 2026 में Maruti Suzuki लॉन्च कर चुकी है, वहीं तीन और गाड़ियों की लॉन्चिंग होने जा रही है। जानिए वो कौन-कौन सी गाड़ियां है… इसमें शामिल…।

मारुति सुजुकी ई-विटारा
मारुति सुजुकी ई-विटारा

मारुति सुजुकी ई-विटाराः Maruti Suzuki e Vitara कंपनी की भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसका लम्बे समय से इंतज़ार किया जा रहा था। यह इलेक्ट्रिक मिडसाइज़ SUV 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ है, जो फ्रंट-माउंटेड मोटर से जुड़ी हुई है। कम्पनी के अनुसार इसकी रेंज लगभग 543 किमी है, लेकिन यह ड्राइवर की कुशलता पर निर्भर है कि वो कितना निकाल सकता है। इसका मुकाबला Mahindra BE 6, Hyundai Creta Electric, MG ZS EV, VinFast VF6 और Tata Curvv EV जैसी गाड़ियों से हो रहा है।

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स फ्लेक्स-फ्यूलः Maruti Suzuki Fronx का फ्लेक्स-फ्यूल वर्ज़न कंपनी का पहला ऐसा मॉडल होगा जो E85 (85% इथेनॉल + 15% पेट्रोल) तक के मिश्रण पर चल सकेगा। हालांकि इसके इंजन की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन डिज़ाइन और फीचर्स मौजूदा मॉडल जैसे ही रहने की उम्मीद है। दिसम्बर 2026 तक यह गाड़ी बाजार में आएगी, जिसकी प्रतीक्षा गाड़ियों के पैशन वाले लोगों को है। ‘YMC’ इलेक्ट्रिक MPV- कोडनेम ‘YMC’ वाली यह नई इलेक्ट्रिक MPV, e-Vitara के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। यह कम्पनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक MPV होगी और इसे Maruti Suzuki Ertiga और Maruti Suzuki XL6 से ऊपर पोजिशन किया जा सकता है। संभावित तौर पर इसका मुकाबला Kia Carens Clavis EV से होगा। इसमें 49 kWh और 61 kWh बैटरी विकल्प मिल सकते हैं और रेंज लगभग 500–550 किमी के बीच रहने की उम्मीद है।

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट : यह गाड़ी मार्केट में आने के लिए बिल्कुल तैयार है। कम्पनी इसे कभी भी बाजार में उतार सकती है। Maruti Suzuki Brezza का फेसलिफ्ट वर्ज़न 2026 में लॉन्च हो सकता है। हालिया टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल से संकेत मिलता है कि इसमें हल्के डिज़ाइन अपडेट, नए फीचर्स और संभवतः बेहतर CNG सेटअप दिया जाएगा। इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। यह 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (लगभग 103 HP) के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध रह सकता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

घर पर टूटा कहर, एक साथ कुनबा साफ़

Spread the love

Gun Shot
Crime News homeslider Madhya Pradesh

नागोद राजपरिवार का विवाद हुआ हिंसक

Gun Shot पत्नी ने पति की दूसरी पत्नी को किले के अंदर मारी गोली नया लुक ब्यूरो मध्य प्रदेश के सतना जिले में नागोद राजघराने के भीतर चल रहा लंबे समय से पारिवारिक विवाद गुरुवार को तब हिंसक हो गया, जब राजघराने के एक सदस्य की पहली पत्नी ने ऐतिहासिक परसमनिया किले के अंदर अपने […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP

विरोधियों पर झूठे मुकदमें लगाकर परेशान करती BJP : अखिलेश

BJP समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस लगातार महंगा हो रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। गायें सड़कों पर घूम रही है। भाजपा ने प्रदेश में बिजली का संकट पैदा किया है। स्मार्ट […]

Spread the love
Read More
Astrology
homeslider Religion

ज्योतिष में खास माने जाते हैं…ये 12 रत्‍न दूर कर सकते हैं कई परेशानियां

Astrology रत्नों को प्रकृति का अनमोल उपहार माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न रत्नों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि रत्न न केवल ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं, बल्कि मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में भी सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, किसी भी […]

Spread the love
Read More