घर पर टूटा कहर, एक साथ कुनबा साफ़

Untitled 13 copy
  • बिरियानी खाने से एक परिवार के चार लोगो की मौत
  • मोहल्ले में पसरा मातम, सकते में प्रशासन

मुंबई। मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात बिरयानी खाने और उसके बाद तरबूज खाने के कुछ घंटों के भीतर ही पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ गई और महज 12 घंटे के अंदर चारों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब्दुल्लाह अब्दुल कादर, उनकी पत्नी नसरीन और दोनों बेटियों आयशा व जैनब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, परिवार ने शनिवार रात करीब 10:30 बजे रिश्तेदारों के साथ बिरयानी खाई थी। इसके बाद घर लौटकर रात करीब एक बजे तरबूज खाया।

ये भी पढ़ें

वरमाला के मंच पर दुल्हन ने किया शादी से इनकार

रविवार तड़के करीब 5 बजे परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सबसे पहले छोटी बेटी जैनब की सुबह करीब 10:15 बजे मौत हो गई। इसके बाद मां नसरीन और बड़ी बेटी आयशा ने भी दम तोड़ दिया। पिता अब्दुल्लाह की मौत देर रात करीब 10:30 बजे हुई।

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

पुलिस ने मामले को एक्सीडेंटल डेथ के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। घर में रखा आधा खाया हुआ तरबूज भी लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं खाने में जहर या किसी तरह की मिलावट तो नहीं थी। JJ Hospital के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बैक्टीरिया और संक्रमण की जांच की जा रही है। फिलहाल हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Maharajganj Jail Inspection
homeslider State Uttar Pradesh

Maharajganj Jail Inspection: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण

Maharajganj Jail Inspection:महराजगंज। जनपद की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए महराजगंज प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिला कारागार महराजगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की निगरानी […]

Spread the love
Read More
Ranchi
homeslider Odisha

बंगाल की खाड़ी में गहरा रहा डिप्रेशन

28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकराएगा वेरी सीवियर साइक्लोन ओडिशा के लिए येलो अलर्ट नया लुक ब्यूरो Ranchi: बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब खतरनाक रूप लेने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर रात 11:30 बजे तक पूर्वी-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन 15.5°N / 91.0°E पर था, […]

Spread the love
Read More
Horoscope Today
Astrology homeslider

Horoscope Today आज किसे मिलेगी सफलता और किसे होगी परेशानी?

Horoscope Today प्रेम, परिवार, करियर और सेहत से जुड़ी भविष्यवाणी कुंभ राशि को तरक्की के संकेत, इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी मेष : वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। बिजनेस में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बाजारू भोजन करने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऑफिस में […]

Spread the love
Read More