भारत लाया गया दाऊद इब्राहिम का गुर्गा सलीम डोला, इंस्ताबुल से किया गया था गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 04 28 at 5.09.08 PM

भारत की खुफिया एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है ।जानकारी के अनुसार, कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड से जुड़े सलीम डोला को तुर्किये (इस्तांबुल) से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। बताया जा रहा है कि डोला को मंगलवार सुबह एक विशेष विमान के जरिए दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट पर लाया गया  । जहां फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही हैसूत्रों के मुताबिकयह कार्रवाई भारतीय खुफिया एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन का नतीजा है । सलीम डोला को हाल ही में इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था। तुर्किये की सुरक्षा एजेंसियों ने भारतीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर ये कार्रवाई की थी. लंबे समय से फरार चल रहे डोला की तलाश कई देशों में की जा रही थी। भारत लाए जाने के बाद फिलहाल उससे दिल्ली में ही पूछताछ की जा रही है । प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंपे जाने की तैयारी है, जहां उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज है।

ये भी पढ़े

मीरा रोड में सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला, धार्मिक सवाल के बाद वारदात से मचा हड़कंप

 

सलीम डोला का नाम अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के बड़े चेहरों में गिना जाता है। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसका नेटवर्क भारत, दुबई और अन्य देशों तक फैला हुआ है। सबसे अहम बात ये है कि उसके तार भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की डी-कंपनी से जुड़े बताए जाते हैं।  बताया जाता है कि सलीम डोला पहले मुंबई के डोंगरी इलाके में सक्रिय था और बाद में दुबई शिफ्ट हो गया । वहीं से उसने अपने ड्रग्स कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाया और भारत में सप्लाई चेन को संचालित किया । भारतीय एजेंसियां पिछले कुछ समय से सलीम डोला के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई कर रही थीं. अक्टूबर 2025 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसके करीबी सहयोगी को दुबई से प्रत्यर्पित किया था. इसके बाद नवंबर 2025 में उसके बेटे ताहिर डोला समेत परिवार के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर भारत लाया गया था. इन लगातार कार्रवाइयों के बाद एजेंसियों का फोकस सलीम डोला को पकड़ने पर था, जिसमें अब सफलता मिली है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

जकार्ता रेल हादसा: मंजर इतना खौफनाक की देखकर फट जाएंगी आंखें…

 

होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत पहुंच रही LNG खेप, ऊर्जा सुरक्षा को मिला सहारा

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या, पौत्र घायल

हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार, तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई घटना से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर कृष्ण लोक कॉलोनी के सामने देशी शराब ठेके के पास हुई वारदात का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में दुस्साहसिक घटना होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी कृष्णा और सद्दाम को करेंगे सम्मानित

दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में डूब रही महिला उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में कूदी एक महिला की जान कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचा ली। छात्रों के साहस और मानवीय संवेदना की पुलिस प्रशासन ने सराहना […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

अमरमणि प्रकरण में नहीं हुई गवाही, अब 18 को होगी सुनवाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Basti: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी से जुड़े चर्चित राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड में शुक्रवार को विशेष सत्र न्यायाधीश ईसी एक्ट/MP-MLA कोर्ट प्रमोद कुमार गिरि की अदालत में कोई साक्षी उपस्थित नहीं हुआ। 14 वें साक्षी की तबीयत खराब होने के कारण उनकी गवाही नहीं हो सकी। अदालत ने शेष साक्ष्य के लिए 18 […]

Read More