मीरा रोड में सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला, धार्मिक सवाल के बाद वारदात से मचा हड़कंप

mumbai police 1777355652

मीरा रोड में सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला

मुंबई : महाराष्ट्र के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर हुए हमले के मामले में जांच एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में इस घटना के संभावित आतंकी एंगल की भी पड़ताल की जा रही है और मामला अब एटीएस (ATS) को सौंप दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी के पास से कुछ नोट्स बरामद हुए हैं, जिनमें धार्मिक और कट्टरपंथी विचारों से जुड़े शब्द पाए गए हैं। इन नोट्स में “लोन वुल्फ”, “जिहाद” और अन्य संवेदनशील शब्दों का उल्लेख बताया जा रहा है। एजेंसियां इन दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं।

    पूछताछ के बाद अचानक हमला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ज़ुबैर अंसारी पहले मौके पर आया और रास्ता पूछकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह दोबारा लौटा और गार्ड से उनका धर्म पूछा तथा धार्मिक बातों को लेकर बातचीत की। जब गार्ड ने किसी धार्मिक प्रक्रिया को करने से इनकार किया, तो आरोपी ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने सुरक्षा केबिन में घुसकर दूसरे गार्ड पर भी हमला किया और मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़े

घर पर टूटा कहर, एक साथ कुनबा साफ़

डिजिटल गतिविधियों की जांच जारी

जांच एजेंसियां अब आरोपी के मोबाइल डेटा, सोशल मीडिया गतिविधियों और ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी कट्टरपंथी सामग्री के संपर्क में था या नहीं। सूत्रों के अनुसार, आरोपी के घर से भी कुछ लिखित सामग्री मिली है, जिनमें संदिग्ध विचारधारा से जुड़े संकेत बताए जा रहे हैं। हालांकि, इनकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।

आरोपी की पृष्ठभूमि

बताया जा रहा है कि ज़ुबैर अंसारी विज्ञान स्नातक है और वह कुछ समय तक विदेश में भी रह चुका है। भारत लौटने के बाद वह मीरा रोड में अकेले रह रहा था और ऑनलाइन पढ़ाने का काम करता था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हाल के समय में वह सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अधिक सक्रिय था।

जांच जारी, कई पहलुओं पर फोकस

पुलिस और एटीएस इस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है – क्या यह अकेले की गई घटना थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमला पहले से योजनाबद्ध था या अचानक हुई घटना का परिणाम। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में और जानकारी सामने आ सकती है।

ये भी पढ़े

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

ये भी पढ़े

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

जकार्ता रेल हादसा: मंजर इतना खौफनाक की देखकर फट जाएंगी आंखें…

Mumbai
homeslider Maharastra

गणेशोत्सव में DJ पर बैन को लेकर घमासान, विपक्ष हमलावर; फडणवीस ने दिया बड़ा बयान

Mumbai: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव से पहले DJ और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पुणे में कुछ नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गणेश उत्सव के दौरान तेज आवाज वाले DJ पर रोक लगाने की मांग तेज कर दी है। इस मुद्दे को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिल रहा […]

Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

दही हांडी के जश्न में हादसे, पुणे में महिला की मौत; मुंबई में 22 गोविंदा घायल

Mumbai: महाराष्ट्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी उत्सव पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह गोविंदा पथकों ने मानव पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ने की परंपरा निभाई। हालांकि, इस दौरान हुए अलग-अलग हादसों ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुणे में एक अस्थायी लोहे का ढांचा गिरने से […]

Read More
Mumbai
Education homeslider Maharastra

मां ने घर के काम से रखा दूर, 14 घंटे पढ़कर बेटी बनीं डिप्टी कलेक्टर

Mumbai: अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत लगातार जारी रहे तो मुश्किल हालात भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। महाराष्ट्र की पूजा तानाजी गायकवाड़ की कहानी इसी जज्बे की मिसाल है। उन्होंने महज 22 साल की उम्र में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षा में पूरे राज्य में दूसरी रैंक हासिल कर डिप्टी […]

Read More