हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया

Untitled 14 copy 6
  • सरकार ने फैसला लिया वापस: संतोष अग्रहरी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महाराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई। आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को पूरे उत्तर प्रदेश में वापस लेने का निर्णय लिया है। नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में व्यापारी भाइयों को इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन ने एकजुट होकर इस मुद्दे को मजबूती से उठाया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। जिन व्यापारियों ने हाउस टैक्स ज्यादा जमा कर दिया है वह वापस ले सकते हैं।

बैठक में संरक्षक ईश्वर चंद्र अग्रवाल, संरक्षक विजय कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष संत जायसवाल, अरविंद कुमार वैश्य सहित अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे। सभी ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया। व्यापार मंडल ने कहा कि आगे भी व्यापारियों के हितों से जुड़े किसी भी मुद्दे पर इसी तरह मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More