भारत-नेपाल सीमा पर SSB और आबकारी विभाग को मिली बड़ी कामयाबी

Untitled 13 copy 3
  • बरगदवा थाना क्षेत्र के SSB चकरार रोड पर हरियाणा नंबर की एक ट्रक से 327.17 KG गांजा बरामद,तस्कर गिरफ्तार
  • ट्रक और बरामद गांजा सीज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । जनपद महराजगंज में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB और आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।

थाना बरगदवा क्षेत्र के चकरार SSB रोड के पास SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर तड़के करीब 3:50 बजे घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा कुल 21 पैकेटों में रखा हुआ था, जिनका वजन प्रति पैकेट लगभग 15 से 16 किलोग्राम बताया गया है। इसके अलावा मौके से एक ट्रक (HR38W1261), एक मोबाइल फोन, एक पर्स में ₹260 नगद समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रंजीत गिरि (37 वर्ष) पुत्र राधेश्याम गिरी निवासी घोघा कबलेशवा, थाना गोपालपुर, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है। इस मामले में थाना बरगदवा पर मु0अ0सं0 030/2026 के तहत धारा 8/20/23 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में SSB  एवं आबकारी विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया, जिनकी सतर्कता और समन्वय से यह बड़ी सफलता संभव हो सकी। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

 

Spread the love

Jail
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

AIG जेल की वसूली करने वाले बाबुओं का नहीं होता पटल परिवर्तन!

प्रदेश की जेलों के साथ ध्वस्त की कारागार मुख्यालय की व्यवस्था कानपुर परिक्षेत्र के बाबू को सौंप दिया जेल मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार Jail कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक कारागार (AIG) प्रशासन ने प्रदेश की जेलों की ही नहीं कारागार मुख्यालय की व्यवस्थाओं को भी ध्वस्त कर दिया है। वसूली के चक्कर में एआईजी […]

Spread the love
Read More
nursing student death
Crime News

बर्बर बलात्कार से लड़की के प्राइवेट पार्ट में आया था जख्म, ब्लीडिंग से गई जान

वाराणसी नर्सिंग छात्रा की मौत में नया मोड़, क्रूरता से हुआ था रेप ADCP ने बताया अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से गई लड़की की जान nursing student death : वाराणसी में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADCP) लिपि […]

Spread the love
Read More
varanasi nursing student death :
Crime News

इश्क में ठहर गया गर्भ, अब दवा खिलाकर BF ने किया ऐसा कि…

आधुनिकता के चक्कर में सब कुछ गवां रही हैं भारतीय लड़कियां आखिर कहाँ हैं प्रेम, शरीर सुख के लिए लड़के लड़कियां उठाते हैं ये गलत कदम नया लुक संवाददाता varanasi nursing student death : ये खबर कोई सनसनी नहीं है। बस प्यार, मोहब्बत, इश्क या फिर कहें फर्जी प्रेम के दिखावे और हवस के इरादे […]

Spread the love
Read More