Jio ने लॉन्च किया 28 दिन वाला गेमिंग प्लान+ OTT फ्री

reliance jio launches youth gaming plan rs459 1200x900 1

 भारतीय टेलीकॉम बाजार में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया और किफायती प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसे खास तौर पर युवाओं और गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने इस नए ऑफर को “Youth and Gaming Plan” नाम दिया है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह प्लान न केवल इंटरनेट यूजर्स के लिए फायदेमंद है, बल्कि इसमें एंटरटेनमेंट और OTT कंटेंट का भी पूरा पैकेज दिया जा रहा है।

प्लान की कीमत और डेटा बेनिफिट्स

इस नए Jio प्लान की कीमत ₹459 रखी गई है। इसमें यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा कंपनी अतिरिक्त 5GB डेटा भी दे रही है, जिससे कुल डेटा 61GB तक पहुंच जाता है। यूजर्स को इस प्लान में 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। साथ ही पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ भी दिया गया है।

ये भी पढ़े

Gold Silver Price : सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, बाजार में हलचल

 

5G यूजर्स के लिए स्पेशल ऑफर

5G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यह प्लान और भी खास है क्योंकि उन्हें अनलिमिटेड डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इससे ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और हाई-स्पीड इंटरनेट का अनुभव बेहतर हो जाता है।

ये भी पढ़े

Iran-US Tensions तेहरान एयरपोर्ट पर लौटी रौनक, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स शुरू

 

OTT और डिजिटल बेनिफिट्स

इस प्लान में सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि कई डिजिटल सुविधाएं भी शामिल हैं। यूजर्स को Jio Games, FanCode, Snapchat+ और JioTV का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा Jio Hotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यूजर्स को Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन और 5000GB क्लाउड स्टोरेज भी मिल रहा है।

Gold Silver Price : सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, बाजार में हलचल

A Horrific Incident : आंख पर बांधी पट्टी और Love का ढोंग करते करते जिंदा फूंका

Hong Kong
homeslider Technology

हांगकांग में खुली रोबोट वाली दुकान, बिलिंग से लेकर सामान सजाने तक करते हैं काम

Hong Kong: टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच हांगकांग से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां एक ऐसा कन्वीनियंस स्टोर शुरू किया गया है, जहां दुकान के रोजमर्रा के काम इंसानों के बजाय ह्यूमनॉइड रोबोट संभाल रहे हैं। स्टोर में सामान व्यवस्थित करने से लेकर ग्राहकों के ऑर्डर और […]

Read More
PGB-500 bomb
National Technology

भारत ने बनाया नया खतरनाक बम, दुश्मन के ठिकानों को करेगा ध्वस्त

PGB-500 bomb: भारतीय रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम कदम सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायुसेना 500 किलोग्राम वर्ग के प्रिसिजन गाइडेड बम PGB-500 का परीक्षण करने की तैयारी में हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, इस हथियार का परीक्षण भारतीय वायुसेना के […]

Read More
Jio
Business Technology

Jio ने लॉन्च किए नए OTT पास, ₹550 और ₹2,000 में मिलेंगे शानदार फायदे

Jio रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए लंबे समय की OTT सुविधा वाले दो नए पास लॉन्च किए हैं। अब ग्राहक 550 रुपये में 84 दिनों और 2,000 रुपये में पूरे 365 दिनों तक मनोरंजन का फायदा उठा सकेंगे। इन पास में OTT ऐप्स के साथ लाइव TV, हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G जैसी […]

Read More