AAP को बड़ा राजनीतिक झटका: राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों ने छोड़ी पार्टी, तीन ने थामा BJP का दामन

Untitled 1 copy 27
  • दिल्ली से लेकर पंजाब तक सियासी हलचल तेज, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने एक साथ पार्टी से किनारा कर लिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें से तीन सांसदों ने इस्तीफा देने के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली। इस घटनाक्रम के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार जिन सांसदों ने पार्टी छोड़ी है उनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल समेत कुल सात सांसद शामिल हैं। तीन सांसदों के भाजपा में शामिल होने से मामला और भी गरमा गया है। DMK नेता टीकेएस एलंगोवन ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों और विधायकों को तोड़ने में माहिर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सबसे बड़ा ‘खरीदार’ है, लोकतंत्र में उसका विश्वास नहीं है और सत्ता हासिल करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है।

भाजपा का पलटवार: केजरीवाल पर निशाना

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने खर्च और सरकारी आवास को लेकर जवाब दें। वहीं भाजपा नेता तरुण चुघ ने भी AAP पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने अपने मूल सिद्धांतों और ईमानदारी की छवि को खो दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में भी सरकार के नाम पर “माफिया राज” चल रहा है।

सपा की प्रतिक्रिया: राजनीतिक रणनीति पर सवाल

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम को दुखद बताया, लेकिन साथ ही AAP की रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिन नेताओं को राज्यसभा भेजा, वहां मूल कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी ने अपने जमीनी कार्यकर्ताओं पर ध्यान दिया होता तो आज यह स्थिति नहीं आती। AAP के सात सांसदों के एक साथ पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के बाद दिल्ली की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सियासी तापमान बढ़ गया है। आने वाले दिनों में इस घटनाक्रम के और बड़े राजनीतिक असर देखने को मिल सकते हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

नेपाल में राजशाही की वापसी को लेकर अटकलें तेज

ये भी पढ़े

मऊ में तड़के भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More
Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More
National Politics

राहुल के बयान पर CJI बोले- सभी के लिए समान नियम

राहुल गांधी मामले में जल्द सुनवाई की मांग New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में उस वक्त दिलचस्प बहस देखने को मिली, जब शिकायतकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी […]

Read More