China Taiwan Conflict :क्या चीन के दबाव में रद्द हुआ ताइवान राष्ट्रपति का दौरा? जानें पूरा मामला

taiwan president 1776778776

China Taiwan Conflict : ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को अपना प्रस्तावित अफ्रीका दौरा टालना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला उस समय लिया गया जब उनकी उड़ान के मार्ग में आने वाले तीन देशों- सेशेल्स, मॉरीशस  और मेडागास्कर – ने अचानक अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति वापस ले ली। ताइवान का दावा है कि इन देशों का यह कदम  चीन के दबाव का नतीजा है। अधिकारियों के मुताबिक, आखिरी समय पर इस तरह अनुमति रद्द किया जाना असामान्य है और इससे यात्रा संभव नहीं हो सकी। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2023 में ताइवान की तत्कालीन राष्ट्रपति Tsai Ing-wen ने Eswatini का दौरा किया था, जहां उनकी मुलाकात राजा मस्वाती तृतीय से हुई थी।

ये भी पढ़े

ईरान-अमेरिका टकराव के बीच बढ़ी कूटनीतिक हलचल: ट्रंप सीधे शीर्ष नेतृत्व से कर सकते हैं बात

 

क्या है पूरा मामला?

ताइवान के राष्ट्रपति 22 से 26 अप्रैल के बीच Eswatini जाने वाले थे, जो अफ्रीका में ताइवान का एकमात्र राजनयिक सहयोगी है। लेकिन यात्रा से पहले ही Seychelles, Mauritius और Madagascar ने अचानक अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति रद्द कर दी।

ताइवान का आरोप

ताइवान के अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला सामान्य नहीं था बल्कि चीन के राजनीतिक और आर्थिक दबाव का नतीजा है। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, यह अन्य देशों के आंतरिक मामलों में सीधा हस्तक्षेप है।

चीन-ताइवान विवाद क्या है?

चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे एक अलग हुआ प्रांत कहता है। वहीं ताइवान खुद को एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश मानता है। इसी वजह से दोनों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है।

ये भी पढ़े

अपर्णा यादव ने जलाया सपा का झंडा, समाजवादियों ने किया पुलिस केस

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

 कूटनीतिक असर

इस घटना से यह साफ है कि वैश्विक स्तर पर चीन का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। छोटे देशों पर आर्थिक दबाव डालकर वह अपने पक्ष में फैसले करवाने में सक्षम होता जा रहा है।

 ताइवान की स्थिति

आज ताइवान के पास केवल 12 देशों के साथ ही आधिकारिक संबंध बचे हैं। हाल के वर्षों में कई देशों ने चीन के साथ संबंध मजबूत करने के लिए ताइवान से दूरी बना ली है।

Spread the love

homeslider Religion

Belpatra Plant: सावन में लगाएं बेल का पौधा,भगवान शिव की कृपा पाने का माना जाता है खास उपाय

Belpatra Plant : सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक, पूजा-पाठ और बेलपत्र अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में घर या मंदिर में बेलपत्र (बिल्व) का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Maharastra

नागपुर में घर बना था कथित सेक्स रैकेट का अड्डा, पुलिस रेड में संचालिका गिरफ्तार

Maharashtra News : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पुलिस ने एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कलमना इलाके में एक मकान के अंदर चल रही अवैध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक महिला को रेस्क्यू किया, जबकि […]

Spread the love
Read More
India-Bhutan Development Cooperation
International

पड़ोसी प्रथमः 100 अरब के विकास पैकेज से चमकेगा भूटान का बुनियादी ढांचा

शाश्वत तिवारी India-Bhutan Development Cooperation : भारत और भूटान ने थिम्पू में आयोजित 5वीं भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता (प्लान टॉक्स) के दौरान भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना (2024-2029) के तहत जारी 100 अरब रुपये की विकास परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। भूटान के विदेश सचिव पेमा लेक्तुप दोरजी के निमंत्रण पर पहुंचे भारत के विदेश […]

Spread the love
Read More