हजरतगंज गेस्ट हाउस के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश

  • विधायक निवास पार्क रोड पर गेस्ट हाउस में ठहरी थी महिला
  • पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ की छानबीन, वजह तलाश रही पुलिस

लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र के नरही स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रविवार को एक महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मिलते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक मृतका की पहचान हजरतगंज क्षेत्र स्थित बुद्ध बिहार कालोनी निवासी 32 वर्षीय रानी कश्यप के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक हजरतगंज क्षेत्र के नरही स्थित एक निजी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 104 में एक महिला ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव रविवार को फांसी के फंदे से लटका मिला। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद पता चला कि 32 वर्षीय रानी कश्यप अपने मित्र रजत सिंह के साथ विधायक निवास पार्क रोड के साथ गेस्ट हाउस में ठहरी थी। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गहनता से छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

पंजाब
Crime News Uttar Pradesh

25 साल बाद घर लौटा ‘लापता’ शख्स, तब तक छोटे भाई की पत्नी बन दो बच्चे की मां बन चुकी थी पत्नी

पंजाब का हंसा सिंह यूपी में भिखारी बनकर जीता रहा, उधर बीवी की घर वालों ने देवर से करा दी शादी पुलिस की पहल से हुआ चौंकाने वाला मिलन, लेकिन घर में पत्नी को देख लगा बिलखने हंसा पंजाब। एक शख़्स घर से गायब क्या हुआ, परिजनों ने उसे मुर्दा मान उसके पत्नी की शादी […]

Read More
Crime News homeslider Raj Dharm UP

अपर्णा के खिलाफ SP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी मुकदमे की तहरीर

लखनऊ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामला समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के झंडे जलाने से जुड़ा है, जिसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में नाराज़गी देखी जा रही है। शिकायत के अनुसार अपर्णा यादव बिष्ट ने विधानसभा के सामने कथित रूप से सपा-कांग्रेस का झंडा […]

Read More
Crime News homeslider

ऑनर किलिंग: बहन को प्रेमी के साथ देखा तो भड़क उठे भाई, पीट पीट कर मार डाला

महराजगंज। जिले के पनियरा थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन भाइयों ने अपनी बहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसके प्रेमी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात तीनों भाइयों ने अपनी बहन को घर के अंदर उसके प्रेमी के साथ देख […]

Read More