शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा धन का लाभ…जानें आज का राशिफल

Today's Horoscope

आज शनिवार का दिन है, जो न्याय के देवता भगवान शनि को समर्पित माना जाता है। ग्रहों की चाल के अनुसार, आज कुछ राशियों के लिए सफलता और नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं, वहीं कुछ राशियों को धैर्य और सावधानी के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष : आज का दिन किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें, धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

वृषभ : संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।

मिथुन : दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

कर्क : अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज है। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

ये भी पढ़ें

अमावस्या तिथि का महत्व जान हो जाएंगे हैरान

सिंह : परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है।

कन्या : अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्यायपक्ष में मजबूती आयेगी।

तुला : किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझोते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें।

वृश्चिक : समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

ये भी पढ़ें

सपने में मंदिर दिखना क्या देता है संकेत? जानें अलग-अलग स्वप्नों का आध्यात्मिक अर्थ

योगी काबीना का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज, ये छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

धनु : परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में दें।

मकर : कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कुंभ : दिन की शुरुआत नए संकल्पो से होगी। परिवार जनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें।

मीन : अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्यायपक्ष मजबूत होगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Spread the love

Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More
Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More
Hanuman-Yamraj
homeslider Religion

हनुमान जी को यमराज ने क्यों मारी लात? जानें रोचक कथा

Hanuman-Yamraj: रामायण और हनुमान जी से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इनमें कुछ प्रसंग ऐसे भी हैं, जो अपने अनोखे घटनाक्रम के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा में हनुमान जी और यमराज के बीच लंका में हुई मुलाकात का वर्णन मिलता है। इस कथा में […]

Spread the love
Read More