GT vs KKR IPL 2026 गुजरात टाइटंस बनाम KKR मुकाबला प्रीव्यू, अहमदाबाद में होगा हाई-वोल्टेज मैच

WhatsApp Image 2026 04 17 at 1.10.55 PM 1
  • IPL 2026: GT vs KKR प्रीव्यू, अहमदाबाद में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच पर सबकी नजरें

GT vs KKR IPL 2026   के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे।  यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा,  जहां घरेलू परिस्थितियों का फायदा गुजरात टाइटंस उठाने की कोशिश करेगी।  दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी।

ये भी पढ़े

T20 World Cup 2026 में मैच फिक्सिंग का साया? ICC की जांच ने बढ़ाई चिंता

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोलकाता नाइट राइडर्स का यह सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने पांच मैच खेले हैं, लेकिन एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।हालांकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे उन्हें एक अंक मिला है।अंक तालिका में टीम सबसे नीचे संघर्ष कर रही है और प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए अब हर मैच जीतना जरूरी हो गया है।

ये भी पढ़े

MI vs PBKS: वानखेड़े में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, किसका पलड़ा भारी?

 

वहीं गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम ने चार में से दो मुकाबले जीते हैं और फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है ।हालाँकि पिछले दो मैचों में मिली हार ने टीम की लय को कुछ हद तक प्रभावित किया है, फिर भी घरेलू मैदान पर वापसी की पूरी उम्मीद की जा रही है।

IPL के बीच CSK को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर

 

अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात ने तीन मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को सिर्फ एक जीत मिली है। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था। खास बात यह है कि केकेआर ने गुजरात को एकमात्र जीत 2023 में अहमदाबाद में ही हराकर हासिल की थी।

ये भी पढ़े

IPL Orange Cap 2026: विराट कोहली ने मचाया धमाल, रनों की रेस में सबसे आगे

 

गुजरात की टीम में शुभमन गिल, जोस बटलर, राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं कोलकाता की टीम रिंकू सिंह, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों पर निर्भर करेगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।  गुजरात अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी जबकि कोलकाता हार के सिलसिले को तोड़ने के इरादे से उतरेगी।

One thought on “GT vs KKR IPL 2026 गुजरात टाइटंस बनाम KKR मुकाबला प्रीव्यू, अहमदाबाद में होगा हाई-वोल्टेज मैच”

Comments are closed.

Sports

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, केएल राहुल को मिला आराम

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव-ईशान की एंट्री Duleep Trophy Final:  दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला रविवार, छह सितंबर से चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में युवा सितारों पर खास नजर रहेगी। ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, जबकि […]

Read More
Sports

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दुबई की पिच का मिजाज, टॉस होगा अहम

दुबई में भारत-पाकिस्तान की टक्कर India-Pakistan match: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच शनिवार, पांच सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला टी20 एशिया कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। भारतीय टीम […]

Read More
Sports

BCCI का बड़ा ऐलान, जापान के खिलाफ पहली बार T20I खेलेगी टीम इंडिया

जापान में इतिहास रचेगी टीम इंडिया India vs Japan T20I match: भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही एक ऐतिहासिक मुकाबले में जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत और जापान के बीच पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जा रहा […]

Read More