
SSB ने नेपाल APF को 2-0 से हराया
दोनों के बीच संबंध हुए मजबूत
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच संबंध मजबूत करने के लिए एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच खेला गया। यह मैच 66 वीं वाहिनी SSB और नेपाल की 27 वीं वाहिनी APF के बीच सम्पन्न हुआ। मैच नेपाल के रूपंदेही में आयोजित किया गया था।

इसमें 66 वीं वाहिनी SSB टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 27 वीं वाहिनी एपीएफ की टीम को 2-0 से हरा दिया। यह आयोजन दोनों पड़ोसी देशों के सीमा सुरक्षा बलों के बीच भरोसा, बेहतर तालमेल और सहयोग बढ़ाने में मददगार साबित हुआ। इस मौके पर दोनों बलों के वरिष्ठ अधिकारी और जवान मौजूद थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
आरती के बाद क्यों बोलते हैं ‘कर्पूरगौरं’ मंत्र? जानें महत्व
हाईवे-एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी सुरक्षा
योगी बोले- यूपी में माफिया राज खत्म, अब कानून का शासन

