तिरछी नज़र: तवायफ़ी सीजफायर, नमाज़ बख्शवाने निकली थी, रोज़े गले पड़े

(एक लघुकथा बकलम मीर मुंशी जी)

लखनऊ में नवाब नसीरुद्दीन हैदर का ज़माना चल रहा था। तवायफ़ी, कबूतरबाज़ी, मुर्ग़बाज़ी आदि अपनी चरम पे थी। लखनऊ की हवा में एक अज़ब सी रवानगी थी। इन्ही दिनों लखनऊ में दो रईस नवाब सलमान अली और नवाब शाहरुख ख़ान के बड़े चर्चे थे। दोनों ही बड़े रईस शौकीन मिजाज कुनबे के चश्मोचिराग थे। दोनों के कुनबे के शजरे बताते थे दोनों के पुरखों ने कुफ़्र का रास्ता छोड़ दीन की राह पकड़ी थी। दोनों ही पक्के पाबंदी थे – बस एक ही समस्या थी। दोनों के कुनबों में घनघोर अदावत थी- पुश्तैनी दुश्मनी। एक लंबे अरसे से चली आ रही थी। कभी नवाब सलमान के कारिंदे शाहरुख की कोठी में घुस जाते तो कभी शाहरुख के लठैत सलमान के आदमियों पे लाठियाँ बरसा देते। कुल मिला कर दुश्मनी दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही थी और दोनों का खूब नुक़सान हो रहा था। दोनों ही अपने नुक़सान के चलते परेशान थे। एक पीर साहब ने दोनों को बुला समझाया- आप दोनों सुलह क्यों नहीं कर लेते। नवाब शाहरुख अपने लड़के का निकाह नवाब सलमान की लड़की से कर दें तो मुआमला ठंडा पड़ जाये।

दोनों रईस मान गए। अब सुलह किधर हो कैसे हो कौन बिचौलिया बने? उन दिनों लखनऊ में मुश्तरी जान नामक तवायफ़ का जलवा था। अल्हड़ शोख़ चंचल और बदमाश तबियत की मुश्तरी के एक हाथ में शाहरुख थे और दूसरे हाथ में सलमान। मुश्तरी की बात कोई ना टाल सकता था। बड़े लोगों की ये तो बात निराली होती है कि अपनी मुँहलगी नचनिया की बात नहीं टालते है। मुश्तरी जान ने तयशुदा दिन सब इंतज़ाम कर के रखे। पान इलायची बीड़े के साथ साथ टुंडे उस्ताद के नर्म गलौती कबाब के साथ लाल परी के ड्रम आदि मँगवाए। भंडेती के साथ खाना पीना आदि खूब हुआ। दोनों के सामने मुश्तरी ने बड़ा बढ़िया नाच पेश किया। सुरूर में झूमते नवाब शाहरुख ने मुश्तरी को चिकोटी भर दी। ये देख सलमान अली आपे से बाहर हो गए। शाहरुख को जी भर गालियाँ दी। सुलह अमन चैन सीजफायर दो पल में खत्म हो गया। मुश्तरी दोनों के बीच समझौता कराती रह गई किंतु दोनों नवाब तमतमाये हुए बाहिर निकल गए। मुश्तरी के अरमानों पे पानी पड़ गया- नमाज़ बख्शवाने निकली थी, रोज़े गले पड़ गए।

इनाम की उम्मीद बांधी थी- वो तो मिला नहीं ऊपर से पान बीड़े आदि का खर्चा अलग गले पड़ा। चिकोटी भी मुफ्त में कटवाई सो अलग। पीर साहब ने फरमाया- जनाब, तवायफ़ों के कोठों पे रिश्ते की बात नहीं करते। कल भी सरहद पार ठीक यही हुआ। मुश्तरी जान अब तखमीना जोड़ रही है कि इस्लामाबाद वार्ता में हमारा कितना खर्चा हो गया। बख्शीश तो मिली नहीं, ऊपर से कंगाली में आटा गीला अलग से हो गया।

Analysis homeslider Weather

गर्मी का कहर जारी, UP समेत पूरे देश में बरस रही आग

सावधान ! घर से दिन में निकल रहे हो बाहर तो रखिएगा ख़ुद के स्वास्थ्य का ख्याल उत्तर प्रदेश में अप्रैल का अंतिम सप्ताह आग की लपटों भरा साबित हो रहा है। सूरज की तपिश ने आम आदमी को घर की चौखट से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया है, लेकिन बाहर निकलते ही पसीने […]

Read More
Analysis homeslider Politics

अपर्णा यादव ने जलाया सपा का झंडा, समाजवादियों ने किया पुलिस केस

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के झंडे जलाने वाली घटना ने मुलायम सिंह यादव के परिवार में छिपी रस्साकशी को एक बार फिर सतह पर ला दिया है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने महिला आरक्षण बिल […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

आज़म के बिना सपा की राह कठिन, 2027 से पहले नए समीकरण की दरकार

कोर्ट का सख्त फैसला: आज़म और अब्दुल्ला की सजा बरकरार, नहीं मिली राहत दो पैन कार्ड मामले में सात – सात साल की सजा कायम, दोनों नेता पहले से जेल में बंद अंशिका यादव रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म खान को अदालत से कोई राहत नहीं मिली […]

Read More