इटली का बड़ा फैसला: जॉर्जिया मेलोनी ने बेंजामिन नेतन्याहू को दिया झटका, इजरायल संग डिफेंस एग्रीमेंट निलंबित

Untitled 14 copy 3

इटली का बड़ा फैसला: ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच इटली का कदम, सैन्य सहयोग और टेक्नोलॉजी एक्सचेंज पर रोक

ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल की सैन्य गतिविधियों के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। इटली ने इजरायल के साथ अपने रक्षा समझौते (Defense Agreement) को निलंबित कर दिया है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार को वेरोना में एक कार्यक्रम के दौरान इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए सरकार ने समझौते के स्वतः नवीनीकरण को रोकने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें

राजनीति, युद्ध और अधूरा सच: राख से उठते सवाल

इतालवी समाचार एजेंसियों के मुताबिक, एक राजनयिक सूत्र ने भी इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इस समझौते को जारी रखना राजनीतिक रूप से मुश्किल हो गया था। यह रक्षा समझौता वर्ष 2006 में लागू हुआ था, जिसकी हर पांच साल में समीक्षा की जाती है। इसके तहत दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग, सैन्य प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं विकास (R&D) और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल था। हाल ही में दोनों देशों के बीच तनाव तब बढ़ गया, जब इटली ने इजरायली सेना पर लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के काफिले पर चेतावनी स्वरूप गोलीबारी का आरोप लगाया। इस घटना में एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। इसके विरोध में इटली ने इजरायल के राजदूत को तलब किया था।

बयानबाजी से और बिगड़े रिश्ते

तनाव उस समय और बढ़ गया जब इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने लेबनान में नागरिकों पर इजरायली हमलों को “अस्वीकार्य” बताया। इसके बाद इजरायल ने भी इटली के राजदूत को तलब कर कड़ी प्रतिक्रिया दी। ताजानी हाल ही में बेरूत दौरे पर थे, जहां उन्होंने लेबनानी नेतृत्व से मुलाकात कर नागरिकों के समर्थन में इटली की एकजुटता जताई।

Spread the love

Online Fraud
Crime News homeslider

90 प्रतिशत डिस्काउंट के नाम पर 24 घंटे हो रही ऑनलाइन ठगी

शाश्वत तिवारी Online Fraud देशभर में टेलीग्राम के माध्यम से चल रहे कथित “मेगा डील” और “लूट ऑफर” चैनलों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में महंगे स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और ब्रांडेड उत्पाद 70 प्रतिशतसे 99 प्रतिशत तक की छूट पर दिखाए जा रहे हैं। कई मामलों […]

Spread the love
Read More
Bashir Badr Biography
Analysis homeslider Litreture

अकादमिक विश्व में मात्र दो नक्षत्र

पंडित विद्यानिवास मिश्र और बशीर बद्र अपनी ही रचनाओं को को पाठ्यक्रम में पढ़ कर प्राप्त किए डिग्री Bashir Badr Biography : अकादमिक विश्व में ऐसे केवल दो नाम हैं। विश्व के साहित्य के इतिहास में ऐसा अन्यत्र कोई उदाहरण नहीं। एक हैं पंडित विद्यानिवास मिश्र। जब उच्च शिक्षा में पहुंचे तो उनकी खुद की […]

Spread the love
Read More
Fashion
homeslider Life Style Lifestyle

राम, कृष्ण की तरह सांवला रूप बनाकर सुंदर बनने की यहां है होड़, जानें पूरा मामला

Fashion भारत जैसे देशों में जहां गोरेपन को अक्सर सुंदरता की कथित पहचान माना जाता है, वहीं पश्चिमी देशों में अब इसका उल्टा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अमेरिका और यूरोप के कई हिस्सों में लोग अपनी प्राकृतिक गोरी त्वचा को बदलकर सांवला या “ब्रॉन्ज ग्लो” लुक पाने के लिए टैनिंग पर भारी खर्च […]

Spread the love
Read More