CSK vs KKR: आज चेपॉक में महाजंग, क्या धोनी करेंगे वापसी? जानिए किसका पलड़ा भारी

Untitled 6 copy 10

CSK vs KKR:

चेन्नई। IPL में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें इस सीजन में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं, ऐसे में यह मुकाबला अंक तालिका में ऊपर चढ़ने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। जहां KKR अब तक जीत का खाता भी नहीं खोल पाई है (एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा), वहीं CSK ने देर से ही सही लेकिन अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए वापसी का मौका है। मैच शाम 7:30 बजे चेन्नई के ऐतिहासिक चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां CSK को घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है।

संजू सैमसन की फॉर्म से KKR को खतरा

CSK के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि टीम के बल्लेबाज संजू सैमसन ने पिछले मैच में नाबाद 115 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर फॉर्म में वापसी कर ली है। उनकी यह फॉर्म KKR के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। CSK का गेंदबाजी आक्रमण इस सीजन में काफी नया नजर आ रहा है। अफगानिस्तान के नूर अहमद और वेस्टइंडीज के अकील होसैन स्पिन विभाग संभाल रहे हैं, तेज गेंदबाजी में खलील अहमद नई गेंद से स्विंग के जरिए असर डाल रहे हैं। घरेलू मैन पर ये गेंदबाजी अटैक CSK को मजबूत स्थिति में ला सकता है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR टीम अब तक लय नहीं पकड़ पाई है। टीम के पास सिर्फ एक अंक है और वह भी एक मैच के रद्द होने से मिला।

  •    ओपनिंग जोड़ी लगातार फ्लॉप
  •    मिडिल ऑर्डर पूरी तरह अस्थिर
  •     महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन से भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं

हालांकि सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती अगर शानदार प्रदर्शन करते हैं तो KKR मुकाबले में वापसी कर सकती है।

धोनी की वापसी पर सस्पेंस बरकरार

CSK के फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आज एमएस धोनी मैदान पर नजर आएंगे या नहीं। सूत्रों के मुताबिक धोनी चोट से उबर रहे हैं और उन्होंने हाल ही में नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस भी की है। हालांकि उनकी वापसी को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर धोनी खेलते हैं तो यह CSK के लिए बड़ा मनोबल साबित हो सकता है और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को एक अनुभवी मार्गदर्शक भी मिल जाएगा। फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए CSK को थोड़ा बढ़त पर माना जा रहा है, लेकिन KKR की गेंदबाजी अगर चल गई तो मैच रोमांचक हो सकता है।

Sports

शुभमन गिल-शेफाली वर्मा बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, गिल रिकॉर्ड के करीब

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सितंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है। पुरुष वर्ग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और महिला वर्ग में स्टार ओपनर शेफाली वर्मा को इस सम्मान के लिए चुना गया है। दोनों खिलाड़ियों ने […]

Read More
Sports

IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें

IND vs WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मैच में रनों की बरसात के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों को एक और हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच के लिए मशहूर होलकर स्टेडियम में गेंदबाजों […]

Read More
Sports

कपिल देव की वैभव सूर्यवंशी को सलाह, बोले- तीन साल बाद करेंगे बात

Vaibhav Suryavanshi: महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में छा जाने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। IPL से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक उनके प्रदर्शन की चर्चा हो रही है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के नायक कपिल देव का […]

Read More