फरेन्दा के NGM पब्लिक स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह

Untitled 14 copy 1
  • सिविल जज ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ
  • गुणवत्तापूर्ण और संस्कार परक शिक्षा अपनी पहली प्राथमिकता: डॉ मनीष 
  • छात्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं-राजेश जायसवाल चेयरमैन प्रतिनिधि
  • सीमित संसाधनों के बीच बच्चों ने किया बेहतर प्रयास : अमित चौबे

फरेंदा/महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे में स्थित निराला नगर में रविवार को NGM पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन बलरामपुर अनूप पांडेय और विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ें

SBI होम लोन: 50 लाख का लोन पाने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?

READ MORE

अंधड़ ने मचाई चारबाग में भगदड़, आंधी से गिरा टीन शेड तीन घायल

वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिल्ली और राजस्थान में हुई जंग, आखिर RR ने मारी बाजी

सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रियंका, किरन, खुशबू, अंजली, सोनम, रुची, जिज्ञासा व अनन्या ने प्रस्तुत किया। कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले देवर्षि चतुर्वेदी, तन्मय दुबे, अभी चतुर्वेदी, तान्या साहनी, सृष्टि यादव, कृतिका चौरसिया, किरन यादव, प्रियंका चौरसिया और हर्षिता यादव को प्रमाण-पत्र, मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अनूप पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक छात्रों के भीतर की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें

5KG LPG सिलेंडरों की मांग में उछाल: बिक्री 13 लाख पार, सरकार ने बढ़ाई सप्लाई

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मनीष चौबे ने गुणवत्तापूर्ण व संस्कार परक शिक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। राजेश जायसवाल ने छात्रों में अपार प्रतिभाओं की बात कही, जबकि अमित चौबे ने सीमित संसाधनों में बच्चों के बेहतर प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय में इको पार्क व आरओ प्लांट का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य केशव सिंह, राम आसरे शुक्ल, तुंगनाथ उपाध्याय, नरेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र पांडेय, महेश लोहिया, विशाल बगला, कैलाश श्रीवास्तव, मोनू पांडेय, गौरी शंकर चौबे, संजय यादव, रत्नेश उपाध्याय, महेश खेतान और राहुल उपाध्याय सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love

Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More