5KG LPG सिलेंडरों की मांग में उछाल: बिक्री 13 लाख पार, सरकार ने बढ़ाई सप्लाई

Untitled 11 copy 3

नया लुक डेस्क

लखनऊ। खाड़ी देशों में बिगड़े हालात के चलते गैस सप्लाई पर असर पड़ा है, लेकिन भारत सरकार ने हालात को संभालने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पाँच किलो वाले LPG सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ा दी है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।

एक3 लाख से ज्यादा छोटे सिलेंडर बिके

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 23 मार्च से अब तक 5KG वाले 13 लाख से ज्यादा LPG सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। इनकी रोजाना बिक्री भी एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों और कम आय वर्ग के लोगों तक पहुंच बढ़ाने के लिए इन छोटे सिलेंडरों की सप्लाई को प्राथमिकता दी गई है।

ये भी पढ़ें

आशा भोसले का सुर हुआ मौन, देश भर में शोक का हुआ वातावरण

PNG कनेक्शन में तेज़ी

पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG के विस्तार पर भी सरकार तेजी से काम कर रही है। इसी अवधि में 4.24 लाख से ज्यादा नए PNG कनेक्शन दिए गए हैं। वहीं, 30,000 से अधिक उपभोक्ताओं ने LPG छोड़कर PNG को अपनाया है, जो इस बदलाव की रफ्तार को दिखाता है।

पश्चिम एशिया संकट का असर

पिछले छह हफ्तों से जारी पश्चिम एशिया के तनाव ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा-करीब 40% गैस और 85-90% LPG इसी क्षेत्र से आयात करता है। हालांकि, कच्चे तेल की कमी को अन्य स्रोतों से पूरा कर लिया गया है, लेकिन LPG सप्लाई पर इसका असर साफ देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में BJP का छह माह में UCC, महिलाओं को तीन हजार महीना वाला मास्टरस्ट्रोक

घरेलू सप्लाई को दी प्राथमिकता

सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए LPG सप्लाई को प्राथमिकता दी है। इसके चलते होटल और रेस्टोरेंट जैसे कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए सप्लाई में कटौती की गई है। फरवरी में जहां रोजाना लगभग 77,000 सिलेंडर बिक रहे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर एक लाख से ज्यादा हो गई है। एकएक अप्रैल को 52 लाख से अधिक सिलेंडरों की डिलीवरी की गई, जो एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। सरकार के मुताबिक, घरेलू LPG सप्लाई फिलहाल स्थिर बनी हुई है और कहीं भी कमी की खबर नहीं है। वहीं, कमर्शियल LPG की उपलब्धता भी अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और यह संकट-पूर्व स्तर के करीब 70% तक पहुंच चुकी है।

READ MORE

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, लखनऊ के बैकुंठधाम में हुआ अंतिम संस्कार

ODI World Cup 2026 डायरेक्ट एंट्री के लिए वेस्टइंडीज को करनी होगी बड़ी वापसी

One thought on “5KG LPG सिलेंडरों की मांग में उछाल: बिक्री 13 लाख पार, सरकार ने बढ़ाई सप्लाई”

Comments are closed.

Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार के दिन इन राशियों के चमकेगी किस्मत

Horoscope मेष : आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति […]

Read More
Education homeslider

UPPSC PCS 2025: प्रीलिम्स रिजल्ट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

UPPSC PCS Mains Exam  :  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने PCS प्रारंभिक परीक्षा के पहले घोषित परिणाम को रद्द करते हुए आयोग को संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इस फैसले […]

Read More
Business

ICICI लाइफ सिग्नेचर पेंशन: बुढ़ापे में नियमित आय और परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा

ICICI Life: सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा के साथ अपनी अगली पीढ़ी के लिए संपत्ति और विरासत तैयार करने की योजना बना रहे लोगों के लिए ICICI लाइफ इंश्योरेंस ने ICICI लाइफ सिग्नेचर पेंशन पेश की है। यह योजना ग्राहकों को बाजार से जुड़े रिटर्न के माध्यम से लंबी अवधि में रिटायरमेंट फंड तैयार करने […]

Read More