गर्मियों में कच्चा प्याज क्यों है फायदेमंद? जानिए लू से बचाव और सेहत के लिए इसके बड़े फायदे

Untitled 7 copy 8

लखनऊ। गर्मी का मौसम धीरे-धीरे अपने असर दिखाने लगा है और आने वाले दिनों में लू (हीटवेव) का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी हो जाता है। खासकर इस मौसम में पानी और ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी जाती है, जिनमें कच्चा प्याज सबसे अहम माना जाता है। बुजुर्ग अक्सर गर्मियों में कच्चा प्याज खाने की सलाह देते हैं, लेकिन इसके पीछे कई वैज्ञानिक और पोषण संबंधी कारण हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर होता है प्याज

कच्चा प्याज पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसमें सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और विटामिन B व C  पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के साथ कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं।

लू और हीट स्ट्रोक से बचाव में मददगार

गर्मियों में लू लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में कच्चा प्याज शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है और हीट स्ट्रोक से बचाव में सहायक माना जाता है।

शरीर को देता है प्राकृतिक ठंडक

कच्चा प्याज शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और थकान कम महसूस होती है, जिससे आप दिनभर अधिक एनर्जेटिक रहते हैं।

पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत

प्याज में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

कच्चे प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-C  शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

READ MORE

Spread the love

Diabetes
Health

डायबिटीज में शराब पीने के नुकसान, लिवर कैंसर का भी खतरा

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए खानपान और जीवनशैली का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खासकर शराब का सेवन उनकी सेहत पर कई तरह से असर डाल सकता है। शराब न केवल लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव और कुछ दवाएं लेने वाले मरीजों में हाइपोग्लाइसीमिया यानी शुगर […]

Spread the love
Read More
AIIMS
Health

AIIMS में 44 साल की महिला की जटिल सर्जरी, 90 मिनट में निकाला गर्भाशय

AIIMS: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 44 वर्षीय महिला को राहत दी है। महिला की लंबाई महज 98 सेंटीमीटर और वजन सिर्फ 22 किलोग्राम था। गंभीर ऑस्टियोपोरोसिस और गर्भाशय से जुड़ी बीमारियों के कारण यह ऑपरेशन डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती बना […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Health homeslider Religion

ब्रह्ममुहूर्त में उठने के बताए गए नौ लाभ

Lucknow: भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में ब्रह्ममुहूर्त को दिन की शुरुआत के लिए विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि सूर्योदय से पहले का समय ध्यान, योग, मंत्रजप, अध्ययन और आत्मचिंतन के लिए अनुकूल होता है। सुबह शांत वातावरण में जागने और नियमित दिनचर्या अपनाने से व्यक्ति को अपने काम व्यवस्थित करने में […]

Spread the love
Read More